13 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
13 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज व्रतादि की पूर्णिमा और होलिका दहन मनाया जायेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: होलिका दहन की राख से करें ये काम..दोष मिट जाएंगे

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विशेष सम्मान की प्राप्ति होने के योग हैं। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आप कहीं सामाजिक कार्य में भाग लेंगे और आपको तरक्की के साथ आनंद की प्राप्ति होगी। मन में खुशी का एहसास होगा और शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आय बेहतर रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप गले शिकवे न उखाड़े। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन काफी रचनात्मक है। आपको किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी और आपका कोई बड़ा प्रॉजेक्ट फाइनल हो सकता है। किसी काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और उसमें आपको सफलता मिलेगी। सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। आपको अकस्मात कोई खर्च आने से किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल-मिलाप करने जा सकते है। आप किसी को कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लेागों के दिन काफी व्यस्तता से भरा हो सकता है। आपको ऑफिस के साथ ही अपने अधूरे पड़े कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय मंगल कार्य में बीतेगा और आपको धन सम्मान के मामले में लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में यदि कामों में नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी, लेकिन आपके कुछ गुप्त शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को मदद की आवश्यकता होगी, तो आप उसके लिए भी आगे आएंगे।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को धन लाभ होगा। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। आपको नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के लेागों से आपको धन लाभ होगा और आपके लिए धन वृद्धि के योग हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे नजर आएंगे। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें कोई अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लेागों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको बड़ा लाभ होने के योग हैं। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम में अपनी किस्मत में हाथ आजमा सकते हैं। आपको किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
ये भी पढ़ेः Shani-Rahu: 30 साल बाद शनि-मीन का संगम..ये राशियां रहें सावधान!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बड़े ऑर्डर मिलेंगे और आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर कोई पार्टनरशिप भी कर सकते हैं। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आप मनचाहे खर्च भी कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशियां भरपूर रहेंगी। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उनको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई आज खास जानकारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
