3 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Basant Panchami Date : बसंत पंचमी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त

मेष राशि(Aries) मेष राशि के लोग आज उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तरक्की पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे। 

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि वाले आज अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होगीं। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों के साथ आज भाग्य है। इनकी राशि में राशि स्वामी बुध आकर सूर्य से मिल रहे हैं और बुधादित्य योग बना रहे हैं। इस शुभ योग से कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज भाग्य आपका साथ देगा।

कर्क राशि(Cancer)  कर्क राशि के लोगों का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थितियों से उबर जाएंगे। किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि का भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे है, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा।  आपको व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में व्यवसाय में आज कुछ नहीं योजनाओं को लंच करेंगे, जिनमें  आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे और पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौपा जायेगा, जिसे आप समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे वह बाद मे आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगा। आप कोई जमीन जायदाद से संबंधित सौदा करें, तो उसमें वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से  जाचं लें।

तुला राशि (Libra)   आज  वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ  से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यापार में प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी से आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह  समाप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके  पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप कुछ समय परिवार में छोटे बच्चों के साथ खेल कूद और मौज मस्ती में करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपनी टेंशन को भी भूल जाएंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी  आपको मन मुताबिक  कार्य सौंप सकते हैं, लेकिन आस पड़ोस में  कोई वाद-विवाद की स्थिति में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। यदि आपने  किसी वाहन की खरीदारी का मन बनाया है, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। 

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने  के कारण आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा, लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसमें आपको किसी को रिश्वत  देनी पड़ सकती है। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्जा था, तो उसे उतारने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आप अपने किसी परिचय के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन देना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आप अपने जुनियर से काम निकलवाना चाहते है, तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। घर में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो  वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझती दिख रही है, लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके ऊपर  काम का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को  परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। परिवार मे वरिष्ठ सदस्य आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां का बोझ डाल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों की यदि अपने साथी अथवा किसी निकटतम व्यक्ति से कोई बातचीत हो तो उसमें उन्हें अपने मन के अपने कुछ राज्यों को छुपा कर रखना होगा, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आपने किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लिया,  तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा दिन व्यतीत करेंगे। माताजी को  कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।  आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा।  आप अपने व्यापार के लिए नई-नई खोज करेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा।  परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को  बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि आप किसी सरकारी योजना मे निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पिताजी को  कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-03 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 03 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)