18 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Astro Tips: घर के मंदिर में देवी देवताओं की मूर्ति को रखने से पहले जान लें, ये जरूरी नियम

मेष राशि(Aries) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी बड़ी उपलब्धि को अपने हाथ से जाने ना दें। यदि आप किसी काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप किसी को पार्टनर बहुत ही देखभाल कर बनाएं। आप अपनी मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में काफी कुछ पा सकते हैं। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कामकाज के मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों का दिन सुख शांति से बीतेगा और आज आपको राजनीति में किए जा रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको शासन सत्‍ता के गठजोड़ से लाभ होगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और आपके धन में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में काफी कुछ पा सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिजनों की मदद मिलती दिख रही है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको व्यापार में लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों से कोई गलती हो सकती है। आपने अपने जीवनसाथी से यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकती है।

कर्क राशि(Cancer) कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा। आपकी उत्‍तम संपत्ति में वद्धि होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति लाभदायक होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और सुसमाचार मिलेगा। आपके धन में वृद्धि और योजनाएं पूर्ण होंगी।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपकी ग्रहदशा में सुधार होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। आपको भागदौड़ रहेगी। नेत्र विकार होने की संभावना है और आपके धन में वृद्धि होगी। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

 कन्या राशि (Virgo) आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपने जितनी उम्मीद की थी, आपको उससे अधिक धन मिल सकता है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आपको उतरना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास की दस्तक हो सकती हैं। आप कोई जोखिम उठाने से बचें। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके चारों ओर खुशी का माहौल रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा। पास और दूर की यात्रा का पर जाने की योजना बन सकती है। प्रणय संबंध बेहतर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपका लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बना हुआ था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की डील आप बहुत ही देखभाल कर करें। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। पैतृक मामलों में गति आएगी और आपके किसी बड़े लक्ष्य के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी बहुमुखी प्रतिभा बढ़ेगी। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। यदि आप किसी बचत की योजना में धन लगाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे और आपको सरकारी लोगों से गठजोड़ का फायदा होगा। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और आपको आनंद की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा, क्योंकि आपके मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक मोर्चे में भी आप बेहतर रहेंगे। आप अपनी जीवनशैली बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आप अपने घर की साज सज्जा की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है।

मीन राशि(Pisces) मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आज का दिन धन लाभ में बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुओं के चोरी होने का भय है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-18 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 18 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)