28 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन समस्‍याओं से भरा हो सकता है। आज बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो न लें। आज आपका ऑफिस में दिन ठीक बीतेगा। आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके अच्‍छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आनंद में बीतेगा। आपको पैसों की बचत करने की सलाह है।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी के करियर में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप किसी बचत की योजना में निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा मिलेगा। आप  किसी से धन उधार न लें,नहीं तो आपको उसे वापस देने में समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आज जरूरी है कि आप फालतू के खर्च से बचें। आज आपकी समस्‍याएं थोड़ी बढ़ सकती है। किसी सामाजिक कार्य में आपको व्‍यवधान आ सकता है। कुछ अकस्मात् लाभ होने से आपके मन में त्‍उत्‍साह बना रहेगा। आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक गाने बजाने तथा संगीत में रुचि रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आपको किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा। आपका किसी घर, मकान, दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन ना करें। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर  जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपको किसी कारण से मानसिक रूप से तनाव होने की आशंका है। परिवार के लोगों से आपको किसी प्रकार का मानसिक तनाव हो सकता है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से नाराजगी हो सकती है। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों में कटुआ आ जाएगी। उसमें सुधार होना निश्चत है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से मदद की  आवश्यकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको तेज वाहनों के प्रयोग से संभलकर चलना होगा। आप किसी वाद विवाद से दूर रहे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे तो आपको लाभ होगा। आज आप अपने गुरु के बारे में अच्‍छा सोचेंगे तो आपको उनका आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो कर सकते हैं। आपको लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने भाई व बहनों से बातचीत करनी होगी। परिवार में कोई आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का दिन आज शुभ नहीं है। आज आपका मन परेशान रहेगा। आज आप व्यापार के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। शाम तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है। उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। अपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को  दूर करने की कोशिश करनी होगी, जिसमें आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। 

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी। आज का दिन बुद्धि विवेक से नई खोज में बीतेगा। आप सीमित और आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आप अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जिससे लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी काम को लेकर अपने जीवनसाथी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।  कार्यक्षेत्र में आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उसमें गिरावट होने के कारण आपका धन खर्च भी अधिक करना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)