26 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: अगर घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी जी की कृपा, तो वास्तु की इन बातों का जरूर दें ध्यान

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को आज लाभ होगा। आज के दिन आपकी सभी महत्‍वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपके सुख में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी विवाद बढ़ सकता है और आपके सामने परेशानियां आ सकती हैं। शाम के वक्‍त किसी योजना के पूर्ण होने से आपको लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। मित्रों का विश्वास आप पर बना रहेगा। आपको अपने करीबियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिलेगा। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्या को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। विद्यार्थियों को घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके सुख में वृद्धि होगी। आज आपको ऑफिस में भी काम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन आपकी लगन को देखकर अधिकारी आपसे प्रसन्‍न होंगे। आज आपको अच्‍छे कर्म करने का लाभ मिलेगा और हर कार्य में मनचाहा फल प्राप्‍त होगा। रात में मांगलिक कार्यक्रम में आपको भाग लेना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करनी होगी, लेकिन आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल न मिलने से आपको थोड़ी निराशा होगी। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक मामले में आपकी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर खुलेंगे। 

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा होगा। समाज में आपकी स्‍वच्‍छ छव‍ि बनेगी और आपको आगे बढ़ने के अवसर प्राप्‍त होंगे। किसी प्रकार के विरोध के चलते भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। आपको नई योजनाओं से लाभ होगा और आप पैसों के मामले में बचत कर पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे और आप अपने करीबियों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि जीवनसाथी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी और कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा और आपके व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात कहीं आउटिंग का अच्‍छा प्‍लान बन सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी जरूरी मामलों में सहजता से आगे बढ़ें। परिवार में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। बड़ों की आज्ञा मानना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी को लेकर आप कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका दिन परोपकार में बीतेगा। कोई अधिकारी आपकी मदद और सहायता करने आगे आ सकते हैं। आपको आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी। किसी सांसारिक सुख से इसकी तुलना आप नहीं कर सकते। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। शाम का वक्‍त धार्मिक कार्य में बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। लेनदेन में आपको सजगता बनाए रखनी होगी। मित्रों और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक विषयों पर आप पूरा जोर देंगे। आप किसी लक्ष्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। बिजनेस की कुछ पुरानी योजनाएं गति पकड़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में पिछले चार दिनों से चले आ रहे किसी विवाद का अंत होगा। आपकी कोई बात आपस में सलाह करने से सुलझ जाएगी। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात का समय आनंद में बीतेगा।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने काम को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कुछ ठगी लोग आपका कोई नुकसान करा सकते हैं। व्यापार के मामले में आपके प्रयासों में तेजी आएगी और सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जल्द किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेन-देन मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें, कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-26 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 26 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)