18 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 18 जुलाई को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है।

मेष राशि (Aries) आपके द्वादश भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। ऐसे में बिजनेस के मामले में शाम तक कोई खास डील आपको प्राप्त हो सकती है। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपका मन प्रसन्न रेहगा। साथ ही, भौतिक सुखों में भी वृद्धि होने की संभावना है। शाम के वक्त चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करने से आपको किसी अच्छे कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके अच्छे कर्मों और खर्चों से समाज में प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दान-धर्म के कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपका साथ देगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar: जुलाई में शुक्र 15 दिनों के लिए गोचर, इन राशियों के लिए लाभ के योग!
मिथुन राशि (Gemini) आपका दिन रचनात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी रचनात्मक और बड़े काम को पूरा करने में आपका ज्यादा समय बीत सकता है। आपको जो काम करना अधिक प्रिय है वैसा ही काम भी आपको प्राप्त होगा। इससे आप सुकून महसूस करेंगे और शांति से हर कार्य पूरा करेंगे। व्यापार को लेकर आपके मन में नई योजनाएं आ सकती हैं और अपने सीनियर का सहयोग भी पूरी तरह प्राप्त होगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको भागदौड़ तो होगी ही उसके साथ-साथ धन खर्च भी अधिक होगा।
सिंह राशि (Leo) आप आज कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। लेकिन आपको धर्म से जुड़े कार्यों के लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी होगा। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके जरूरी कार्यों में रुकावटें डालने की कोशिश कर सकते हैं। शाम के समय आप कुछ मंगलमय कार्यों में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। आप किसी योजना में बिना सोचे समझे धन ना लगाएं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर में रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। अगर कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़े कोई विवाद चल रहे थे तो वे अब सुलझ सकते हैं। व्यापार को लेकर किसी नए प्रोजेक्ट पर भी नया काम शुरू हो सकता है। धन-संपत्ति के मामले में परिवार और आसपास के कुछ लोग बाधाएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आपकी संतान को कोई सेहत संबंधित समस्या होने से आपको भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने मन में यदि किसी काम को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखेंगे, तो ही आपका वह काम पूरा होगा। पैतृक मामलों में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक में न पाएं, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना है। आपको बेवजह बातों को लेकर क्रोध करने से बचना होगा।
ये भी पढ़ेंः Malavya Yog: 500 साल बाद मालव्य योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मकर राशि (Capricorn) दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के मामले में पार्टनरशिप में काम करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको काम पूरे करने के लिए नियमों और समय का ख्याल रखना होगा। आपको कई काम एक साथ भी करने पड़ सकते हैं। ऐसे में धैर्य और संयम की जरूरत होगी। आज आपको रोजमर्रा के घरेलू कामों को पूरा करने का भी मौका मिल सकता है। साथ ही, पारिवारिक जीवन में अपनी संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए किसी नए भूमि, वाहन और मकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी अजनबी लोगों से कोई लेनदेन करें।
कुंभ राशि (Aquarius) आज के दिन व्यापार के मामले में आपका दिन सुखद व्यतीत होगा। लाभ कमाने के कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा कोई बड़ी गलती हो सकती है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-विचार करके लेना ही बेहतर होगा। अपने स्वास्थ्य पर भी आज खास ध्यान दें। मौसम बदलने के चलते सर्दी, जुकाम या बुखार हो सकता है। ऐसे में खानपान का भी ख्याल रखें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। जीवनसाथी से आपसी तालमेल बनाकर चलें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। धार्मिक कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप धैर्य और संयम से कामों को निपटाएंगे, तो आपके काम आसानी से निपट जाएंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
