24 Dec 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips For Negative Energy: बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें नेगेटिव एनर्जी को दूर

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को उनके कामों के लिए प्रशंसा मिलेगी। उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे उनका खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा। कानूनी मामले में आप किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन आपको अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको रोजगार के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आपके कामों की चिंता सताएगी। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपका कोई धन से संबंधित मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओ से आपको छुटकारा मिलेगा। आप छुटपुट योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लोगों के लिए टीम वर्क में काम करना बहुत जरूरी होगा, वन मैन शो बनने के बजाय टीम वर्क को बढ़ावा दें। व्यापारी वर्ग को किसी विदेशी कंपनी से जुड़ने का अवसर मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से जरूर पढ़ लें। युवा वर्ग स्वयं को अपडेट करने के लिए नई चीजों को सीखने की आदत बनाएं और नवीन कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। छोटे बच्चों के खेलकूद के समय उनके आसपास बने रहे, क्योंकि क्रीड़ा करते वक्त उन्हें चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य की दृष्टि से हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से शारीरिक थकान व सेहत में गिरावट की आशंका है।

सिंह राशि (Leo) इस राशि के लोगों के आजीविका के क्षेत्र में कुछ नये बदलाव की संभावना है, संभवत मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने अनुभव से लाभ लेने की जरूरत है, नए निवेश में बड़ी रकम न लगाएं। ऐसे युवा जो लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपने आस-पास हो रही है गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए परिवार और बच्चों के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत में आपको प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होने के प्रयास करने है।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों को स्वयं की कमी को तत्काल स्वीकार करते हुए त्रुटियों को दूर करना चाहिए। व्यापारी वर्ग को संस्था के नवीनीकरण की आवश्यकता महसूस हो सकती है, यदि सेविंग के रूप में कुछ धनराशि एकत्र की थी, तो उसे खर्च करने का समय आ गया है। युवा वर्ग की बात करें तो लग्जीरियस चीजों की खरीदारी के लिए कर्ज लेने से बचना चाहिए। परिवार में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान कर उन्हें मनपसंद उपहार आदि भेंट कर सकते हैं। सेहत में मरीजों को पुरानी बीमारियों से आराम मिलेगा, जो अस्पताल में भर्ती हैं, उनके डिस्चार्ज होने की भी संभावना है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों में सफलता देने वाला होगा। आपको आज कहीं से जॉब का कोई अच्‍छा ऑफर मिल सकता है और आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके मन में काफी संतोष रहेगा। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। आज आपके लिए सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके कार्य सफल होंगे। किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफल्‍ता मिलेगी और आपकी योजनाएं समय से पूर्ण होंगी। आज का दिन आपको हर कार्य में सफलता देने वाला है और आपको मेहनत का लाभ मिलेगा। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे उपयोगी सिद्ध होगी। आपको आज पूरे दिन खुशी का अहसास होगा।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको बड़ी मात्रा में कहीं से धन की प्राप्ति होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से आपके कोष में वृद्धि होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें तो आपको सफलता मिलेगी और शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में आज लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आपको नई योजनाओं में लाभ होगा। कहीं से रुका धन मिलने से आपको खुशी होगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज का दिन अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहा है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। व्यापार और व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ काम समेट लें ताकि आपको अपने परिवार के साथ वक्‍त बिताने की फुर्सत मिल सके।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। आप अपने मित्रों से धन उधार बिल्कुल ना लें, नहीं तो उससे आपके रिश्ते में समस्या पैदा हो सकती है। परिवार में सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आप किसी तीर्थ स्थान आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा ही भी पूरी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें। आप बिजनेस की किसी योजना में धन बहुत ही सोच विचार कर लगाएं। कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आपके घर आ सकता है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-24 December-2023 rashifal-December- rashifal 2023 ka rashifal-rashifal 24 December-2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)