16 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: होली के त्योहार पर घर लाएं ये चीज, बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से लाभ एवं उन्नति प्रदायक रहेगा। आज अधिक सकारात्मक समय रहेगा। किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को बनाए रखें। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय सोच विचार कर लें। नौकरी में नवीन जिम्मेदारी मिलेगी। जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विदेश सेवा से जुड़े लोगों को विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति का समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान एवं उपहार प्राप्त होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो वह बढ़ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने घर के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) आज अकारण माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं। भूमि भवन के क्रय विक्रय में संबंधी बाधाएं आएंगी। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा में कमी आ सकती है। घर अथवा व्यवसायिक स्थल पर चोरी होने के योग हैं। व्यर्थ वाद से बचें अन्यथा बात अधिक बढ़ने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में किसी सरकारी विभाग के कारण विघ्न का सामना करना पड़ेगा। रोजगार के लिए इधर से उधर भटकना पड़ेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी के कोप के शिकार हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी आपके काम पूरे होते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपको संतान के करियर को कोई लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो उसमें उनके मन की उलझनो को जानने की कोशिश अवश्य करें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है। 

सिंह राशि (Leo) आज यात्रा का योग बनेगा। किसी विपरीत लिंग साथी के साथ पर्यटक स्थल की सैर करेंगे। परिवार में भोग विलास की वस्तुएं खरीद कर लाएंगे। परिवार में कठिन परिश्रम के अनुपात में कम धन लाभ होने से मन खिन्न रहेगा। नौकरी में आप पर झूठा आरोप लगने पर महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। शत्रु पक्षियों से आवश्यक सावधानी रखें। नए कार्य को शुरू करने से पहले उसके लाभ हानि का विचार अच्छे से कर ले। नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। व्यापार में पिता से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन खिन्न रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo) आज दिन शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको कोई धन से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप कामों को लेकर अत्यधिक टेंशन ना लें।

तुला राशि (Libra) आज शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को मनचाहा कार्य करने को मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिलेगा। व्यापार में मन लगाकर कार्य करें। सफलता मिलेगी। राजनीति में किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान आपको मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। अपने बुद्धि विवेक एवं परिश्रम के संयुक्त प्रयास से आप अपनी स्थिति को सुधारने में सफल होंगे।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको बिजनेस की कोई योजना लंबे समय से लटक रही थी, तो वह भी  फाइनल हो सकती है। घर परिवार के लोगों में चल रही कलह भी दूर होगी और सभी एकजुट नजर आएंगे। आपको कामों को लेकर प्लानिंग करनी होगी और आप परिवार में सदस्यों को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरे उतरेंगे। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: आर्थिक तंगी के हो सकते हैं ये बड़े कारण, माँ लक्ष्मी नहीं होती हैं प्रसन्न

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज दिन सामान्य सुख एवं लाभकारी दिन रहेगा। बनते-बनते कार्य में अड़चन आएंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध से बचे। सभी से तालमेल वाला व्यवहार बनाए रखें। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। जब तक कार्य पूरा न हो तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। अन्यथा काम बिगड़ सकता हैं। अपनी भावना को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को अधिक परिश्रम करने से स्थिति सामान्य रहेगी। निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को अचानक सफलता एवं लाभ होने की संभावना रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप कामों में लगे रहने के कारण अपने डेली रुटीन मे बदलाव कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ सेहत संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपना होगा। आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) आज व्यापार में आपका कोई जोखिमपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। जिससे व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा। सुरक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को साहस एवं पराक्रम के बल पर विशेष महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति में आपका कद एवं पद बढ़ेगा। मजदूर वालों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्य की कमान आपको मिल सकती हैं। जिससे समाज में आपका प्रभाव पड़ेगा। व्यापारिक क्षेत्र में नए समझौते होंगे। किसी परिजन का दूर देश से घर आगमन होगा। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। भूमि संबंधी कार्य में संलग्न लोगों को सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य एवं मनोबल देख दुश्मन भाग खड़े होंगे।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, जिसमें आप जीवन साथी से सलाह लेकर चलेंगे, तो वह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान को करियर में कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही थी। आप आज पेट संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों की सरहाना होगी और उन्हें कोई किसी सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आपको धन संचय करने के लिए योजना बनानी होगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-16 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 16 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)