20 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में हमेशा रखें ये 3 मूर्तियां, नहीं होगी कभी धन की कमी

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें। सामाजिक मामलों को आप मिलजुलकर सुलझाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य गति पकड़ेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगी। आपके करीबी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आप व्यापार में अपने साथी का भरोसा भी जितने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपका मन धार्मिक कार्यक्रम में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और स्थान परिवर्तन की योजनाएं सफल होंगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके घर में मंगलमय परिवर्तन के योग हैं। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे। आपको व्यापार में किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपको पारिवारिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में ना पड़े। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास रंग लाएंगे, क्योंकि उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी आज का दिन काफी सृजनात्मक है। आप जो भी काम करेंगे वे पूरे हो जाएंगे। उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। शाम को परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने की योजनाएं बन सकती हैं और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप आगे रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप परेशान रहेंगे। कारोबार पर आपका पूरा फोकस रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे। आपका रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको माता-पिता से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी।

 कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। संयम और सावधानी रखें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आएं इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि का समय स्थिति में और सुधार होगा। आपका भाग्‍य साथ देगा।

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन मांग सकता है। आपको अपनी बातों से कार्यक्षेत्र में यदि किसी से कोई लड़ाई झगड़ा होगा, तो उसके बाद आप उसे सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए आज भाग्‍य साथ दे रहा है। आज उन लोगों के लिए फायदे का दिन है जिनको कारोबार में सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें तो किसी काम में रुकावट नहीं आएगी। कई काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही संभालकर चलाएं। आर्थिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपने किसी लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे। परिजनों की बातों को आप अनदेखा ना करें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी यात्रा पर जाने से बचें। माता-पिता की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। भाई बहनों से चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आप कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपने यदि कुछ बातों को गुप्त रखा था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आप अपने घर के निर्माण आदि की योजना बना सकते हैं। औद्योगिक मामलों को आज आप सवारेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको सेहत का भी ध्‍यान रखने की जरूरत है। मौसम का खराब असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे और निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपका किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी का सपना भी पूरा हो सकता है, जिसमें आपको अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और किसी की सलाह पर आपको चलना अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-20 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 20 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)