23 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको किसी मामले में जबर्दस्‍त लाभ होगा। शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के अच्‍छे योग है। काफी समय से लटके किसी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आपको आज शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों के साथ मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपको भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग अवश्य करें। कुछ धन बचत की योजना में अवश्य लगाएं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी क्रिएटिव है और आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आज आपको अपना पसंदीदा कार्य करने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ देर के लिए रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और उन पर अमल भी कर सकते हैं। अपने सीनियर से सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। आपने यदि कोई राज छुपा कर रखा था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर काम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज में ढील देने से अधिकारियों से कोई लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। आप संतान के लिए कोई वाहन लेकर आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्‍यस्‍तता से भरा होगा और हर कदम पर भाग्‍य आपका साथ देगा। धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का वक्‍त आराम से कटेगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आर्थिक दिन मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा, इसलिए आप किसी को पार्टनर बन सकते हैं। आध्यात्मिक मामलों में आप सूझबूझ से आगे बढ़ें। आपकी भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। अपने साथी के मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश करें। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह  आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में मेहनत में कोई कसर न छोड़ें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम धंधे के मामले में कोई भी काम बिना सोचे न करें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में आपस में सभी के साथ चर्चा करके ही कोई फैसला करें तो आपके लिए अच्‍छा होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको घर व बाहर लोगों का सम्मान करना होगा। किसी की बात का बुरा ना माने। वरिष्ठ जनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आध्यात्मिक कार्य में आपको समझदारी से आगे बढ़ाना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने काम से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे। कला व कौशल में सुधार आएगा। आप किसी भी धन संबंधित मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। कोई आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है। आपको अपने काम में सजगता से आगे बढ़ना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप किसी गलत व्यक्ति का साथ ना दें और गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपकी संतान  आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही है, तो उनका समाधान खोजें। माता-पिता आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको बड़ा लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। या फिर नया कोई साइड बिजनस स्‍टार्ट कर सकते हैं। अपनों के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानकर काम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपकी दी गई सलाह परिवार के सदस्यों के खूब काम आएगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी किसी मकान, वाहन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। आपको बिजनेस में योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई आपका फायदा उठा सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने के मामले में आपको लाभ होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सही कर सकते हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी व्यक्ति की सहायता करने से आपको लाभ होगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-23 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-23 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)