12 November 2025 Ka Rashifal

12 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

12 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 12 नवंबर 2025 है, और यह मार्गशीर्ष मास का आठवां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो रात 10:58 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ होगा। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा शाम 6:35 बजे तक कर्क राशि में रहेंगे, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12:05 बजे से 1:26 बजे तक रहेगा। आज कालभैरव जयंती और कालाष्टमी का विशेष योग बन रहा है। साथ ही, वार के अनुसार आज बुधवार का व्रत रखा जा सकता है, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने के बाद ही फुर्सत लेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे। आपकी माताजी को यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है, जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। आज के दिन खरीदारी करते समय आपको थोड़ा सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का घर में आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई  हो सकती है। आपके बॉस को आपके काम को लेकर दिए गए सुझाव पसंद आएंगे, वह लोगों से आपकी  तारीफ करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा को लेकर अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा नजर आ रहा है। किसी बहन-भाई के स्वास्थ्य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन का ज्यादातर समय सेवा में ही व्यतीत होता दिख रहा है। परिवार की सलामती के लिए आप कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। सबकी सहमति से कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बन सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज आप अपने काम से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आप अपने घर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, इसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, नहीं तो उसके काम के लटकने से आपका कोई नुकसान भी हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आपकी राशि का स्वामी इस समय तृतीया भाव में सूर्य के साथ स्थित होकर तप्त विकल योग बना रहा है। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आगे चलकर यह लाभदायक सिद्ध होगी। फिलहाल अपने कार्यों को पूरी लगन और उत्साह के साथ करते रहें। भविष्य में आपको कई बेहतर अवसर और नए अनुबंध प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत जल्द ही सफलता में बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

तुला राशि (Libra)  आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी टेंशन का कारण बनेगा। आपको इधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई डील थोड़ा सोच समझकर फाइनल करनी होगी। पुरानी जगहों से नौकरी के लिए  बुलावा आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों को आज अकस्मात किसी तरह का मंगलमय समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में आपकी नई योजना सफल होगी। पुराने झगड़े और झंझटों से आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। इस दौरान अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। ऐसे में निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें। यह समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल भी अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। अतीत में किए हुए कार्यों का फायदा भी मिलता हुआ आज के दिन दिख सकता है। हालांकि रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा। ऐसे में रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को किसी दूसरी नौकरी से बुलावा सकता है, उनके करियर को लेकर आपको काफी खुशी होगी। आप अपनी माताजी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं और खर्चों की अधिकता रहेगी। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मीन राशि (Pisces)  आपकी राशि के स्वामी-देव गुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान के भण्डार है। ऐसे में उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे और अध्ययन व अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज के दिन लंबे समय से चल रहे विवादास्पद प्रकरण समाप्त होते दिख रहे हैं। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से आपको सावधान रहना होगा। किसी को आज रुपया उधार न दें। धन के वापस मिलने की संभावना ना के बराबर है। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना ना भूलें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें