Noida सीट से 2 डॉक्टरों की टक्कर..BJP के डॉ. महेश शर्मा Vs सपा के डॉ. नागर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Lok Sabha Election Candidate: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पार्टियों ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं जहां रोचक मुकाबला होने जा रहा है। ऐसी ही एक सीट है उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर। लोकसभा चुनाव में गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) सीट पर रोमांचक होगा। अस्पताल में मरीजों का मर्ज समझने वाले डॉक्टर मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। एक तरफ जहां वर्तमान बीजेपी सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) मैदान में होंगे तो वहीं दूसरी तरफ सपा के महेंद्र नागर (Mahendra Nagar)। ये सीट इंडी अलायंस गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के हिस्से में आई है।
ये भी पढ़ेः जनता ने फिर से मोदी जी को पीएम बनाने का मन बना लिया है: डॉ. महेश शर्मा

Pic Social Media

बीजेपी से महेश शर्मा है लगातार चौथी बार उम्मीदवार

आपको बता दें बीजेपी गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) से लगातार चौथी बार डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) को उम्मीदवार बनाई है। महेश शर्मा भी पेशे से चिकित्सक हैं। डॉक्टर शर्मा 2019 और 2014 में इस सीट से चुनाव जीच चुके हैं। इससे पहले 2009 में बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर से हार का सामना करना पड़ा था। सुरेंद्र सिंह बाद में भाजपा में चले गए और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। 2 मार्च को बीजेपी ने इस सीट से महेश शर्मा के नाम पर मुहर लगाई थी। शनिवार को घोषित चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, गौतम बौद्ध नगर में चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 7 चरणों में चुनाव होंगे। 19 अप्रैल को फर्स्ट फेज के लिए मत डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सपा नेता नागर के लिए कड़ा मुकाबला

आपको बता दें कि सपा नेता नागर पहले कांग्रेस में थे। अब वह सपा में शामिल हो गए हैं। सपा की पांचवीं लिस्ट में उनके नाम का ऐलान हुआ। सपा ने 16 मार्च को छह उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की जिसमें नागर का भी नाम शामिल है।
सपा से उम्मीदवार बनाए जाने पर महेंद्र सिंह नागर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गौतम बुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले 25 सालों से सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित हूं और जनता का वोट जीतने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ूंगा।
लोकसभा चुनाव में नागर के लिए गौतमबुद्ध नगर सीट पर कड़ा मुकाबला डॉक्टर महेश शर्मा होगा। डॉक्टर शर्मा लगातार चौथी बार मैदान में हैं।

Pic Social Media

कांग्रेस को छोड़ा था साथ

महेंद्र सिंह नागर 2006-2016 तक गौतम बुद्ध नगर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। नागर गुर्जर समाज से आते हैं और मिलख लच्छि गांव से नाता है। गाजियाबाद स्थित राजनगर में रहते हैं और लोहिया नगर में ‘नागर हॉस्पिटल’ के नाम का अस्पताल भी चलाते हैं। महेंद्र सिंह नागर एक अच्छे डॉक्टर हैं जो राजनीति में 1999 से सक्रिय हैं। कांग्रेस पार्टी से सियासी पारी की शुरुआत करने वाले नागर 2022 में सपा में शामिल हो गए थे।