13 Dec 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: धन से जुड़ी समस्या हो या फिर जमीन विवाद, दूर करते हैं ये वास्तु तंत्र

मेष राशि (Aries) आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। व्यापारियों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का समय ठीक नहीं रहेगा। आज आप किसी को भी उधार पैसे देने से बच्चे। अन्यथा, आपका पैसा फंस सकता है। कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा आपको आज टेंशन दे सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी पेशे वाले लोग संभल कर रहे। ऑफिस में आज आपको किसी बात की परेशानी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े, अन्यथा, आपका विवाद अधिक बढ़ सकता है और आपको मानसिक टेंशन भी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus) आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। आज अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है जिसके मिलने से आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी। आज आपको आपकी संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी संतान आज आपका सर गर्व से ऊंचा कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर भी आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सोचने के तरीके से आज सकारात्मक बदलाव हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। अपनी प्लानिंग को आप अपनी मेहनत से पूरा करेंगे और आप सफल भी होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  व्यापार करने वाले जातकों को आज अचानक से धन के लाभ हो सकता है। यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके अपने पार्टनर के सोचा आपसे अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आज आपको आपका फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने कार्यों को अपनी बुद्धि से पूरे करवा सकते हैं। सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्य स्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं रहेगा जिसके कारण आपका दिमाग खराब हो सकता है और आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जातकों की बात करें तो आपकी लव लाइफ की अनबन के कारण आप कोई सही फैसला नहीं कर पाएंगे, आपका आपके पार्टनर के साथ में कोई झगड़ा भी हो सकता है। एक दूसरे पर शक ना करें, आराम से अपनी बात को समझाने की कोशिश करें। रोजमर्रा के कामों में भी कल आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है यदि आपका कोई कार्य काफी समय से रुका हुआ था तो उसे कार्य को पूरा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज कोर्ट कचहरी के मामले में कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता एवं सम्मान मिलेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में विरोधी शांत हो जाएंगे। आजीविका की तलाश पूरी होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। भवन निर्माण संबंधी कार्य से जुड़े लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। राजनीति में नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। व्यापार में मन लगाकर कार्य करें। किसी के भड़काने में ना आएं। अन्यथा आपका व्यापार मंदा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) आज शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति का सहयोग, सानिध्य मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को मनचाहा कार्य करने को मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिलेगा। व्यापार में मन लगाकर कार्य करें। सफलता मिलेगी। राजनीति में किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान आपको मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। अपनी बुद्धि एवं परिश्रम के संयुक्त प्रयास में आप अपनी स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। शत्रु पक्ष की ओर से विशेष परेशानी होने की कम संभावना रहेगी।

तुला राशि (Libra) आज सामान्य सुख एवं लाभकारी दिन रहेगा। बनते बनते कार्यों में अड़चनें आएंगी। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा के प्रति सजग देने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध से बचें। सभी से तालमेल में युक्त व्यवहार बनाए रखें। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में कार्य के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। जब तक कार्य पूरा ना हो जाएं। तब तक किसी से उस कार्य का खुलासा न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ भी सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक हो सकता है। व्यापारिक परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। सामाजिक कार्य में नहीं जान पहचान बनेगी। कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठ सहयोगी के साथ अधिक तालमेल बनाने की कोशिश करें। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति को अचानक लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। कार्य क्षेत्र में कुछ दबाव बढ़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को जॉब से संबंधित कोई झटका लग सकता है। राजनीति में विरोधी अथवा गुप्त शत्रु अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं। जिससे आपको अपना महत्वपूर्ण पद गवना पड़ सकता है। सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है।

धनु राशि(Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। रिसर्च के काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा और आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। आज के दिन आपको व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का मौका मिल सकता है और आपको लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn)– आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और सामाजिक कार्यों में आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा।

कुम्भ राशि (Aquarius)  आज आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकता है। हो सकता है कि वह अपने संबंध के बारे में सोच रहा हो। कुछ नकारात्मक बातें उनके मन में चल रही हैं, अच्छा होगा उन बातों को दूर करने का प्रयास करें और साथी के साथ बैठकर अपने संबंध के बारे में सोचें।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपकी तरक्‍की होगी। उन्नति के रास्‍ते खुलेंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ने से आपको लाभ होगा। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। आज धन का फालतू खर्च करने से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-13 December-2023 rashifal-December- rashifal 2023 ka rashifal-rashifal 13 December-2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)