Rajasthan: राष्ट्रीय खेलो इंडिया गेम के आयोजन को लेकर CM भजनलाल ने केंद्र सरकार से की अपील
Rajasthan News: राज्यस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान की चमक को देश और दुनिया तक पहुंचाने के लिए खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों (Khelo India National Youth Games) की मेजबानी के लिए सीएम शर्मा ने केंद्र से दावेदारी की है। इसको लेकर सीएम शर्मा ने केन्द्र सरकार से औपचारिक अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेश के युवाओं को खेलो के क्षेत्र में आगे ले जाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए भी केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने नए साल के मौके पर प्रदेशवासियों के नाम लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात

सीएम (CM) ने केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे लेटर में कहा है कि खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेल 2026 की मेजबानी राजस्थान (Rajasthan) को मिलने से युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इससे स्थानीय खेल संस्कृति, खेलों के बुनियादी ढांचे और प्रदेश के पर्यटन को भी खूब बढ़ावा मिलेगा। सीएम शर्मा ने इस आयोजन की तैयारी के उद्देश्य से खेलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 250 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता मंजूर किए जाने का भी आग्रह किया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पेरिस पैरालम्पिक में राजस्थान ने रचा था इतिहास
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे कहा है कि जयपुर (Jaipur) में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (National Centres of Excellence) खोलने से स्थानीय एथलीटों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में भी सहायता मिलेगी। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी आधुनिक खेल प्रशिक्षण सुविधाएं और विशेषज्ञ कोचिंग उपलब्ध कराने में उपयोगी सिद्ध होगा।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: नए साल पर सरकारी कर्मचारियों को भजनलाल सरकार का तोहफा, तबादलों से हटेगा प्रतिबंध
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल शर्मा ने दिसम्बर में केंद्रीय युवाकार्य एवं खेल मंत्री से मुलाकात के दौरान भी इस बारे में बातचीत भी की थी। आपको बता दें कि पेरिस पैरालंपिक में इस बार राजस्थान के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। उन्होने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके लिए यहां पर खेल का माहौल और बेहतर बनाये जाने की तैयारी चल रही है।
