Rajasthan

Rajasthan: नए साल पर सरकारी कर्मचारियों को भजनलाल सरकार का तोहफा, तबादलों से हटेगा प्रतिबंध

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत, जनवरी से हो सकेगा तबादला

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने नए साल के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में तबादलों (Transfer) से बैन हटाने का फैसला किया है। हालांकि शिक्षा विभाग के तबादलों (Transfer) पर बैन रहेगा। ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले इस दौरान नहीं होंगे। भजनलाल सरकार के आदेशानुसार प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में तबादले अभी नहीं किए जा रहे हैं। वहीं वोटर लिस्ट (Voter List) के अपडेशन में लगे कर्मचारियों का तबादला भी 7 जनवरी तक नहीं होगा। इन कर्मचारियों के तबादले 8 तारीख से होंगे। ऐसे में इनके लिए बैन 3 दिन खुला रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के सभी बीजेपी विधायकों से CM भजनलाल करेंगे मुलाकात, जानिए क्या है इस मीटिंग के मायने

Pic Social Media

आपको बता दें कि राजस्थान में बीजेपी सरकार (BJP Government) के बनने के बाद दूसरी बार तबादलों से बैन हटाया गया है। बीजेपी के विधायक और नेता काफी समय से तबादलों से बैन हटाने की मांग कर रहे थे। सीएम भजनलाल शर्मा के साथ विधायकों की फीडबैक बैठकों में भी तबादलों से जल्द बैन हटाने की मांग उठाई गई थी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत

तबादलों पर बैन हटाने से अन्य विभागों के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह फैसला खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा, जो लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे थे।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: वीर साहिबजादों को लेकर CM भजनलाल का बड़ा ऐलान, शबद कीर्तन में पहुंचे CM शर्मा

Pic Social Media

फरवरी में 10 दिन के लिए हटा था बैन

आपको बता दें कि सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने फरवरी में 10 दिन के लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया था। लेकिन, उस वक्त शिक्षा विभाग में तबादले नहीं किए गए थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षाओं का हवाला देते हुए तबादले नहीं करने का निर्णय लिया था।