Rajasthan

Rajasthan सरकार की नई पहल, युवाओं को मिलेगा 2 करोड़ तक लोन, जानिए पूरी डिटेल्स

TOP स्टोरी राजनीति राजस्थान
Spread the love

इस योजना के तहत मिलेगी 8% तक ब्याज सब्सिडी, शुरू कर सकेंगे अपना व्यवसाय

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने युवाओं को स्वावलंबी बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना को मंजूरी दी है। बता दें कि विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना (Vishwakarma Youth Entrepreneur Promotion Scheme) के तहत राज्य के युवाओं को बिज़नेस शुरू करने या पहले से चल रहे काम को विस्तार देने के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

18 से 45 वर्ष के युवाओं को मिलेगा लाभ

विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना (Vishwakarma Youth Entrepreneur Promotion Scheme) का लाभ राज्य के 18 से 45 वर्ष की उम्र के युवाओं को मिलेगा। वे बैंक और वित्तीय संस्थानों से अधिकतम 2 करोड़ तक का लोन ले सकेंगे। यह लोन उन्हें अपने बिजनेस की शुरुआत करने या पहले से चल रहे कार्य को विस्तार देने में मदद करेगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देना है।

8% तक ब्याज सब्सिडी और अतिरिक्त सहायता

सरकार इस योजना के तहत 8 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी देगी। यदि लोन की राशि 1 करोड़ से 2 करोड़ के बीच होती है, तो महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग, दिव्यांगजनों, ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों, बुनकरों और शिल्पकारों को एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान मिलेगा। इसके अतिरिक्त, सरकार लोन राशि पर 25 प्रतिशत या अधिकतम 5 लाख तक की ‘मार्जिन मनी’ भी प्रदान करेगी, जिससे शुरुआती पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी।

‘विकसित राजस्थान: 2047’ विजन डॉक्यूमेंट को भी मिली मंजूरी

राज्य सरकार ने ‘विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना’ (Vishwakarma Youth Entrepreneur Promotion Scheme) के साथ-साथ ‘विकसित राजस्थान: 2047’ विजन डॉक्यूमेंट को भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य राजस्थान को आर्थिक रूप से समृद्ध, टिकाऊ और समावेशी राज्य बनाना है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Jaipur: राजस्व न्यायालयों में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप बढ़ी

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक ने न्यूनतम स्नातक स्तर की शिक्षा पूरी की हो।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • व्यापार की प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

कैसे करें आवेदन?

विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना (Vishwakarma Youth Entrepreneur Promotion Scheme) का लाभ पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपने नजदीकी जिला उद्योग केंद्र या उद्योग विभाग के कार्यालय में जाना होगा। साथ ही, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करते समय आपको अपने प्रस्तावित व्यवसाय की जानकारी, लागत का विवरण और सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan की बेटियों को मिला बड़ा तोहफा, CM भजनलाल शर्मा ने बांटी ई-साइकिलें

आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में कदम

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार इस योजना के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित कर रही है। यह योजना न केवल व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि राज्य में रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि में भी योगदान देगी। ‘विकसित राजस्थान: 2047’ के विजन के तहत यह पहल राज्य को एक नए मुकाम पर ले जाने का प्रयास है।