Rajasthan

Rajasthan सरकार का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, पारंपरिक खेती पर मिलेगा प्रोत्साहन

राजनीति राजस्थान
Spread the love

10 सितंबर तक आवेदन करने पर किसानों को मिल सकती है 30 हजार की मदद

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने लघु और सीमांत किसानों (Farmers) के लिए एक राहत भरी योजना की घोषणा की है। राज्य में ऐसे किसान जो आज भी पारंपरिक तरीकों से बैलों (Oxen) की मदद से खेती करते हैं, उन्हें सरकार अब आर्थिक सहायता देगी। इस योजना के तहत किसानों को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Pic Social Media

पारंपरिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी किसान ट्रैक्टर या आधुनिक मशीनों की बजाय बैलों से खेती करना पसंद करते हैं। सरकार का यह कदम न केवल ऐसे किसानों की आर्थिक मदद करेगा, बल्कि पारंपरिक खेती की विधियों को भी संरक्षित और प्रोत्साहित करेगा।

मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के तहत लागू हुई योजना

इस योजना को मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शुरू किया गया है। सरकार का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि के पारंपरिक स्वरूप को बनाए रखना है। बैलों से खेती करने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे किसानों को प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan को देश का सबसे बड़ा डेयरी हब बनाएगी राज्य सरकार: CM Bhajanlal Sharma

कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय में जाकर आवेदन जमा करना होगा। ध्यान दें कि आवेदन पत्र पूरी तरह से भरा हुआ और सही होना चाहिए। अधूरा या गलत भरा गया फॉर्म अमान्य माना जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
  • बैलों के साथ किसान की जियो-टैग की हुई फोटो
  • किसान की स्वयं-प्रमाणित फोटो
  • जमीन की जमाबंदी की नकल
  • बैंक खाते की प्रमाणित प्रति
  • इन दस्तावेजों के बिना आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड की आपदा राहत हेतु 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

10 सितंबर तक करें आवेदन

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 तय की है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर सभी जरूरी कागजात पूरे करके जल्द से जल्द आवेदन कर दें।