Rajasthan

Rajasthan: अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शतायु मतदाताओं को जिला स्तर, विधानसभा स्तर व पंचायत स्तर पर सम्मानित किया गया। जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सिविल लाइन्स निवासी शतायु मतदाता श्री श्याम लाल शर्मा को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानपत्र और श्रीफल देकर, फूलमाला पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: CM भजनलाल ने 8 महीने से नहीं खाया अन्न, नवरात्रि में तप, अनुशासन और सेवा का अनोखा संगम

इस अवसर पर उप जिला अधिकारी श्री मेघराज मीणा, सिविल लाइन्स विधानसभा के निर्वाचन पंजीकरण पदाधिकारी श्री गौरव बांकावत उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ‘‘कोई मतदाता पीछे न छूटे’’ की भावना को साकार करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 22 मतदाताओं का सम्मान बी.एल.ओ. द्वारा उनके घर जाकर किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीकरण पदाधिकारी सुमन चैधरी ने मतदाताओं के घर पहुँचकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। चौधरी ने मतदाताओं को लोकतंत्र की सशक्तीकरण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए आगामी निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी प्रमोद चौधरी, सुपरवाइजर दिलीप राव एवं बीएलओ श्रीमती दलजीत कौर भी उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें: Jaipur: 2 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश भर में चलाया जाएगा सहकार सदस्यता अभियान

इसी प्रकार झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र पांच्यावाला बूथ 280 पर शतायु मतदाता रसाल कंवर को बीएलओ जितेंद्र भारद्वाज, सुपरवाईजर लक्ष्मण सिंह सांखला एवं मास्टर ट्रेनर मदन देव जेवारिया ने उनके घर जाकर प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बस्सी में शतायु मतदाता लक्ष्मी देवी को ईआरओ गरिमा शर्मा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र चौमू में शतायु मतदाता मोहरी देवी को ईआरओ चौमू दिलीप सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।