Rajasthan

Rajasthan: जयपुर में IIFA 2025 का भव्य शुभारंभ, CM भजनलाल ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा ऐलान

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: राजस्थान में फिल्म निर्माण के लिए खुले दरवाजेः CM भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में इस साल का IIFA अवॉर्ड्स भव्य तरीके से शुभारंभ हुआ। जयपुर के नोवोटल ऑडिटोरियम (Novotel Auditorium) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) और डिप्टी सीएम दिया कुमारी (Dia Kumari) ने इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईफा अवार्ड समारोह को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह राजस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आईफा का सिल्वर जुबली आयोजन हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक अवार्ड समारोह नहीं है, बल्कि हमारे फिल्म जगत का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार है। अब राजस्थान (Rajasthan) में फिल्म इंडस्ट्री के लिए दरवाजे खुले हैं। राजस्थान अपने राजसी आतिथ्य के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। अवार्ड समारोह का आयोजन कल और आज शाम को सीतापुरा में स्थित जेईसीसी सेंटर में होगा। बता दें कि इसमें शामिल होने के लिए फिल्म स्टार शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित समेत सैंकड़ों सेलिब्रेटी जयपुर पहुंचे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज सितारे कार्तिक आर्यन, करण जौहर, माधुरी दीक्षित, बॉबी देओल, करीना कपूर और कृति सेनन जैसे कलाकार इस समारोह में शामिल हुए। 
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: महाकुंभ 2025 का स्नान कराकर भजनलाल सरकार को मिला बड़ा पुण्य! झोली में आए 6 करोड़

आपको बता दें कि आईफा अवार्ड समारोह से पहले दोपहर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भजनलाल ने फिल्मी सितारों का राजस्थान में स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान में देश की 75 प्रतिशत हेरिटेज प्रॉपर्टी है। सीएम ने आगे कहा कि जब वे कोरिया के दौरे पर था तो वहां के उद्योगपति उनसे मिलने आए. उन्होंने राजस्थान में शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन यहां वेन्यु की 2 साल की वेटिंग चल रही है।

राजस्थान के बिना बॉलीवुड की कल्पना नहीं

मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजस्थान की खूबसूरती और फिल्म उद्योग के लिए इसकी उपयोगिता पर जोर देते हुए बताया कि राजस्थान के बिना बॉलीवुड की कल्पना संभव ही नहीं है। यहां का रेगिस्तान, अरावली की पहाड़ियां, चंबल के खूबसूरत घाट, विशाल किले और वन्य अभयारण्य फिल्म निर्माताओं के सपनों को साकार करने के लिए बेहतरीन कैनवास प्रदान करते हैं।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: महिला दिवस पर भजनलाल सरकार ने दिया महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री में मिलेगी ये 2 फैसिलिटी

Pic Social Media

फिल्म निर्माण के लिए 15 दिनों में अनुमति

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 15 दिनों में फिल्म निर्माण की अनुमति प्रदान करती है। सीएम भजनलाल ने फिल्म जगत के दिग्गजों को राजस्थान में शूटिंग करने का न्योता दिया और कहा कि जो रंग और संस्कृति फिल्म इंडस्ट्री चाहती है, वह सब राजस्थान में उपलब्ध है। हमारी 8 करोड़ जनता और सरकार, फिल्म जगत के लोगों के स्वागत के लिए हमेशा तैयार है।

आईफा अवार्ड को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं

प्रेस कॉन्फ्रेस में प्रदेश कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी फिल्मी सितारों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में आईफा अवार्ड को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं। उन्होंने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार का बजट पहला ग्रीन बजट है। पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश वाटर डेफिसिट स्टेट है। लेकिन अब हमारा लक्ष्य है कि यहां पानी की समस्या को दूर करें।