Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल ने सरपंचों को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-सरपंच से बड़ा ताकतवर कोई दूसरा नहीं

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: कुछ बन जाओ, सरपंच से बड़ा जनप्रतिनिधि कोई नहीं: CM भजनलाल

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरपंचों को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि सरपंच (Sarpanch) से बड़ा कोई नहीं होता है। सरपंचों में काम करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। पैसा उड़ रहा है, बस पकड़ने वाला चाहिए। राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) के मानसरोवर में आयोजित सरपंचों के सम्मेलन में सीएम शर्मा (CM Sharma) ने आह्वान किया कि आप प्रोजेक्ट बनाकर भेजेंगे तो सरकार उसे अंजाम तक पहुंचाएगी। सीएम ने कहा कि आप चाहे कुछ भी बन जाओ लेकिन सरपंच से बड़ा कोई नहीं होता। इसकार कारण है कि जो अधिकार सरपंच (Sarpanch) के पास होता है, वे किसी दूसरे के पास नहीं होता है। ऊपर से लेकर नीचे तक सभी जनप्रतिनिधियों को देख लीजिए। चेक पर साइन करने वाला कोई जनप्रतिनिधि होता है तो वह केवल सरपंच ही होता है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार ने पेश किया धर्मांतरण..10 साल तक की सजा का प्रावधान

सरपंच से बड़ा ताकतवर कोई दूसरा नहीं

आपको बता दें कि राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी सरपंच (Sarpanch) रह चुके हैं। ऐसे में सरपंचों के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पुराने दिन की याद ताजा हो गई। आज भी जब वे गांव जाते हैं तो लोग उन्हें सरपंच के रूप में जानते हैं। गांव के लोग कहते हैं कि सरपंच भैया हमारी बात सुनो। सरपंच का पद आपको इतनी बड़ी पहचान दे देता है कि फिर कभी पीछे हटने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती है। सीएम ने कहा कि सरपंच से बड़ा ताकतवर दूसरा नहीं होता है। जो चेक साइन करके किसी का भी भला कर सकते हैं। कोई बड़ा अधिकारी भी सरपंच के जितना काम नहीं कर सकता। सरपंच सबसे बड़ा जनप्रतिनिधि होता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

विकास की डोर सरपंच के हाथ में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पहले वे सोचते थे कि विकास की डोर बड़े जनप्रतिनिधियों के हाथ में होती है। लेकिन जब सरपंच बने तो उन्हें पता चला कि विकास की असली डोर तो सरपंच के हाथ में होती है। सरपंच बनने के बाद वे जयपुर और दिल्ली जाकर आए। पूरे सिस्टम को समझने के बाद उन्हें भरोसा हो गया कि सरपंच ही सबसे बड़ा जनप्रतिनिधि होता है जो गांव को आदर्श गांव बनाकर देशभर में मिसाल पेश कर सकता है। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि आप ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले हो। सबसे बड़ा समाजसेवी भी सरपंच ही होता है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भगवान देवनारायण की जयंती समारोह में शामिल हुए CM भजनलाल, गुर्जर समाज को लेकर कही बड़ी बात

Pic Social Media

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने विपक्षी दल कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा। सीएम ने कहा कि राजस्थान के विकास के लिए बीजेपी सरकार ने रोडमैप बना लिया है। हर किसान को पानी मिले, यह सरकार की पहली प्राथमिकता है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि वो लोग कहते थे कि हम आलू से सोना बनाएंगे लेकिन हमारे पास ऐसी कोई मशीन नहीं है। हम इतना जरूर करेंगे कि राजस्थान के किसान को खेत में पानी जरूर उपलब्ध कराएंगे जिससे धरती मां सोना उगलेगी।