Rajasthan की भजनलाल सरकार अपने दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों के साथ हर्षोल्लास से मनाएगी।
Rajasthan News: राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यभर में भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 11 से 25 दिसंबर तक प्रदेश व जिला स्तर पर आयोजन होंगे, जिनमें सरकार अपने अब तक के विकास कार्यों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। साथ ही कई नई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा।

सबसे बड़े जश्न की तैयारियां शुरू
2 साल के कार्यकाल के अवसर पर सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। इस दौरान कई विभागीय गतिविधियां, जनता से संवाद, कल्याणकारी योजनाओं का वितरण और विकास परियोजनाओं की शुरुआत शामिल होगी।
मंत्री करेंगे जिलों का दौरा, उपलब्धियों की बुकलेट होगी जारी
सरकार के सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों का दौरा करेंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे अपने विभागों के 2 साल के कार्यों की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही आगामी 3 वर्षों के विकास रोडमैप की भी घोषणा की जाएगी। मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के कामकाज को व्यापक रूप से जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।
11 दिसंबर से होगी समारोह की शुरुआत
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि कार्यक्रमों की शुरुआत 11 दिसंबर को राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर से होगी। सभी जिलों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें युवाओं और महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
15 दिसंबर को राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम
सरकार का मुख्य आयोजन 15 दिसंबर को होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में 29.185 करोड़ रुपए की 664 परियोजनाओं का शिलान्यास और 3914 करोड़ रुपए की 507 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसी कार्यक्रम में सरकार के 2 वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा और मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
17 दिसंबर को होगा राज्य का बड़ा लाभार्थी सम्मेलन
प्रदेश सरकार 17 दिसंबर को एक भव्य लाभार्थी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी मात्रा में आर्थिक सहायता और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस सम्मेलन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्यभर के 91 लाख पेंशनधारियों को लगभग 100 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाएंगे।
इसी के साथ श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत 72,000 से अधिक श्रमिक परिवारों को 100 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 5,000 विद्यार्थियों को 2.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
इसके अलावा, अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है। एससी-एसटी पूर्व-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत करीब 2 लाख छात्रों को 11 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
सरकार दिव्यांगजन और अन्य पात्र लाभार्थियों को भी जरूरी उपकरण और सहायता राशि उपलब्ध कराएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर लाभार्थियों को संबोधित करेंगे और योजनाओं के वितरण की समीक्षा करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan में जरूरतमंदों को मिलेगा सस्ता घर, भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना
11 से 25 दिसंबर तक होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
11 दिसंबर: सभी जिलों में रक्तदान शिविर
12 दिसंबर: स्टार्टअप कॉन्क्लेव, I-Start कार्यक्रम और नीतियों का विमोचन
13 दिसंबर: 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत
14 दिसंबर: मंदिरों, स्मारकों और सरकारी कार्यालयों की सफाई
15 दिसंबर: मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम व उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन
16 दिसंबर: राज्य व जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
17 दिसंबर: लाभार्थी सम्मेलन और डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण
18 दिसंबर: युवा रोजगार दिवस- 17,712 युवाओं को नियुक्ति पत्र
19 दिसंबर: महिला सम्मेलन और विभिन्न योजनाओं के तहत राशि वितरण
20 दिसंबर: ‘उन्नत खेती-समृद्ध किसान’ कार्यक्रम
21 दिसंबर: पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरुआत
22 दिसंबर: व्यापार संवर्धन दिवस
23 दिसंबर: MSME कॉन्क्लेव
24 दिसंबर: नई पर्यटन नीति और अन्य नीतियों का विमोचन
25 दिसंबर: राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह
ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार दे रही UPSC तैयारी करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये, जानें आवेदन का तरीका
भजनलाल शर्मा सरकार के 2 साल
पिछले दो वर्षों में सरकार ने विकास की गति को तेज करते हुए कई महत्वूपर्ण कदम उठाए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था, कल्याणकारी योजनाएं और आधारभूत संरचना को नई दिशा मिली है। 15 दिवसीय उत्सव के माध्यम से सरकार जनता के साथ संवाद स्थापित कर अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा करेगी।
