Rajasthan: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 19 अप्रैल तक करें आवेदन
Rajasthan News: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है। राजस्थान (Rajasthan) की भजनलाल सरकार ने ग्रुप D के 53749 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in और पर आवेदन कर सकते हैं। आवदेन (Application) करने की लास्ट डेट 19 अप्रैल 2025 रखी गई है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के 5 हजार गांव होंगें गरीबी-मुक्त, भजनलाल सरकार ने तय किया लक्ष्य, योजनाओं को मिली रफ्तार

भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के इस भर्ती में 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुल्क जमा करना जरूरी है। साथ ही आवेदन पत्र में अभ्यर्थियों को एक महीने से अधिक पुरानी फोटो अपलोड नहीं करनी है और विजिबल मार्क भरना अनिवार्य है। भजनलाल सरकार की इस भर्ती के तहत पहले 52453 पद भरे जाने थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 53749 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संशोधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नए नोटिफिकेशन (Notification) में 668 पदों की बढ़ोतरी हुई है। अब नॉन-टीएसपी श्रेणी के लिए 48199 और टीएसपी श्रेणी के लिए 5550 पद निर्धारित किए गए हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक की तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की की जा रही है। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लिए विशेष छूट का भी प्रावधान किया गया है। SC/ST/OBC/EWS पुरुष के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है। SC/ST/OBC/EWS महिला के लिए 10 वर्ष की छूट और सामान्य वर्ग की महिला के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं 10वीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल देंगे बड़ा तोहफा, कई योजनाओं की होगी घोषणा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच इस परीक्षा को आयोजित करवाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT), टैबलेट आधारित (TBT) या ऑफलाइन (OMR शीट) में से किसी भी माध्यम से आयोजित हो सकती है, अगर परीक्षा अलग-अलग चरणों में कराई जाती है, तो नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
