Bihar

Patna News: बिहार दिवस समारोह में खूब पसंद की गई सुजनी, कसीदा और लहठी कला

बिहार राजनीति
Spread the love

महिला विकास निगम के पवेलियन में खूब उमड़ी भीड़

Patna News: महिला विकास निगम के पवेलियन में लहठी और सुजनी-कसीदा कला की चादर, दुपट्टा, टेबल क्लॉथ लोग अपने ऑर्डर पर बनवा रहे थे। पहली बार सुजनी-कसीदा का लाइव डेमो यहां देखने को मिला। महिलाओं ने आर्डर देकर अपनी पसंद की लहठी बनवाई।

ये भी पढ़े: Bihar News: अब बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, एक्शन मोड में बिहार पुलिस

महिला विकास निगम की इस अनोखी पहल के जरिए कोशिश की गई कि इन कलाओं को लेकर आम जनमानस में जागरूकता बढ़े। बिहार दिवस के अवसर पर पहली बार लोगों ने देखा कि ये कला कितनी खास हैं और इनके जरिए बिहार की कैसे देश-दुनिया में पहचान बन सकती है। इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में इन कलाओं से जुड़े उत्पाद खरीदें जिससे इनसे जुड़े कारीगरों को रोजगार भी मिला।

निगम की ओर से यहां पालना घर खोला गया, जिसमें सैकड़ों बच्चे आएं। इसके जरिए महिला विकास निगम ने मेला घूमने आई माताओं की बड़ी मदद की है। बच्चे भी यहां पहुंच कर खेलने-कूदने का शानदार अवसर पाकर खुश थे।

निगम के पवेलियन में कुल 12 स्टॉल में से 9 स्टॉल पर महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रस्तुति दी है। वहीं शेष 3 स्टॉल पर महिला एवं बाल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी है। यहां बताया गया कि निगम की योजनाओं का कैसे लाभ उठाकर महिलाएं खुद को सशक्त कर सकती हैं।

ये भी पढ़े: Bihar News: सैकड़ों की संख्या में लोग 3डी में देख रहे बिहार के प्रमुख स्थल

पवेलियन में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा से संबंधित टॉल फ्री नंबर 181 के बारे में बताया गया। एलईडी स्क्रीन पर महिलाओं से संबंधित कई अन्य योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। सी बॉक्स पोर्टल पर शिकायत करने की प्रक्रिया बताई जा रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25