Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तारीफ, कही ये बात
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजधानी दिल्ली पर हैं। दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा (J. P. Nadda) समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकार की है। इसी क्रम में सीएम शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना सहित दूसरे योजनाओं के विषय में राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) द्वारा दिए प्रस्तावों पर सकारात्मक रूख दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए हैं।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल देंगे बड़ा तोहफा, कई योजनाओं की होगी घोषणा
राजस्थान के 5 हजार गांव होंगें गरीबी-मुक्त
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में देश में गरीबी-मुक्त गांव बनाने पर जोर दिया जा रहा है, इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राजस्थान में इस दिशा में नवाचार हो रहा है, जहां गरीबी-मुक्त गांव बनाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है और 5 हजार गांवों का प्रारंभिक लक्ष्य राजस्थान (Rajasthan) में तय किया गया है , जिनमें कोई भी गरीब (बीपीएल) नहीं रहेगा। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत करीब 24 लाख आवास बनाने के लक्ष्य का आवंटन किया था, जिनमें से लगभग 20 लाख आवासों का काम करीब करीब पूरा कर लिया गया है, वहीं 2018 के बाद की राजस्थान की आवास प्लस की जो सूची है, उनमें लगभग पौने तीन लाख आवास और बाकी है, जो पात्र भाई-बहनों को दिए जाएंगे। इस पूरी लिस्ट को आगामी अप्रैल में संतृप्त कर लिया जाएगा, यानी 2018 के सर्वे की लिस्ट के मुताबिक कोई भी घर नहीं छूटेगा। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुसार, सभी पात्र गरीब भाइयों-बहनों को आवास दिए जाएंगे।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान के पुलिसकर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत, CM भजनलाल शर्मा ने बुलाई अहम बैठक
चार लाख लखपति दीदियां, 25 लाख का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने आगे जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मामले में भी राजस्थान बहुत अच्छा काम कर रहा है, इस योजना के चौथे चरण में भजनलाल सरकार द्वारा जो प्रस्ताव मापदंड के अनुसार भेजा जाएगा, वे सभी सड़कें स्वीकृत करने का कार्य किया जाएगा। मंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य हमने राजस्थान को दिया था, उस विषय में भी भजनलाल सरकार ने बहुत ही अच्छा काम किया है, अभी तक चार लाख लखपति दीदियां बन गई हैं और अब राजस्थान में 25 लाख लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भजनलाल शर्मा की हुई तारीफ
मंत्री शिवराज सिंह ने भजनलाल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की कई योजनाओं का क्रियान्वयन राजस्थान आदर्श तरीके से कर रहा है, इसके लिए उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान का परफार्मेंस बहुत अच्छा है। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि राजस्थान की प्रगति में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का जो भी योगदान हो सकेगा, वह भरपूर करेंगे। उन्होंने राजस्थान सरकार के प्रस्ताव पर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अग्रिम अनुदान के 126 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने, इस योजना के चौथे चरण में आवासों की मंजूरी भी आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद करने की बात कही है।
