BJP लोकसभा कैंडिडेट बांसुरी स्वराज..’डायरेक्ट दिल से’

चुनाव 2024 दिल्ली राजनीति

Bansuri Swaraj: बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की गिनती देश के ईमानदार नेताओं और अच्छे वक्ताओं में होती रही है। आज सुषमा जी हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को देख दिल्ली (Delhi) के लोगों को सुषमा स्वराज की याद आ जा रही है। अपनी मां सुषमा स्वराज को लेकर उनकी बेटी बांसुरी स्वराज हमेशा से इमोशनल रही हैं। एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिछले जन्म में अच्छे कर्म किए होंगे तभी मुझे सुषमा स्वराज जैसी मां मिली। हां, उनके संस्कारों का सार हूं। मैंने उनसे मिले संस्कारों को ग्रहण किया है। मुझे विश्वास है कि मेरे जीवन के इस नए अध्याय में उनका आशीर्वाद भी मेरे साथ है। जब मैं लोगों के बीच जाती हूं तो मेरी मां के प्रति उनका प्यार मुझे मिलता है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली में भाजपा की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज हैं। वह नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः तीसरे कार्यकाल में भारत को बनाऊंगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था:PM मोदी

Pic Social Media

बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) के गठबंधन को स्वार्थ से जुड़ा हुआ बताया। और कहा कि इसका उनकी पार्टी पर कोई असर नहीं देखने को मिलेगा और उनकी पार्टी राजधानी की सातों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी। बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने आगे कहा कि अबकी बार 400 पार केवल नारा नहीं है बल्कि एक संकल्प है जिसे समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से वास्तविकता में बदला भी जाएगा।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन का कोई असर नहीं देखने को मिलेगा। हम बहुत सकारात्मक अभियान चला रहे हैं और 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं। बांसुरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) ने जो कहा, वह किया है। घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरे हुए हैं, चाहे अनुच्छेद 370 को हटाना हो, राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण हो या संसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून लाना हो।

Pic Social Media

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में बीजेपी ने इस बार दो महिला उम्मीदवारों को उतारा है। बीजेपी दिल्ली की सभी सात सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए प्रयास कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है।

Pic Social Media

मंच पर बैठना पसंद नहीं

बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने आगे कहा कि उन्हें नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में प्रचार करते समय लोगों से खूब प्रेम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मंच पर बैठना और भाषण देना बिलकुल पसंद नहीं है। इसके बजाय मुझे लोगों के बीच जाना और उनसे बात करना अच्छा लगता है।

प्रचार अभियान के दौरान वह जनता के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, वादे पूरे करने के उनके संकल्प और ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को देख रही हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी में लोगों का अथाह विश्वास अब और बढ़ते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली में भाजपा की जीत की संभावनाओं पर पार्टी उम्मीदवार ने कहा कि शहर की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की विकास की नीतियों और उनकी गारंटी पर पूरा भरोसा है।

बांसुरी के मुताबिक यह सुशासन का आश्वासन है इसलिए दिल्ली की जनता सातों सीट बीजेपी (BJP) को जीत दिलाएगी। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के संदर्भ में बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने आगे कहा कि वह पूरा करेगी कि मोदी सरकार की आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाएं दिल्ली की जनता तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में एक स्टार्ट-अप हब बनाने की कोशिश करेंगी जो महिला सशक्तीकरण में भी योगदान देगा। बांसुरी स्वराज ने महिला सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग की वकालत की। उन्होंने आगे कहा कि मैं दिल्ली पुलिस द्वारा ड्रोनों के इस्तेमाल पर जोर दूंगी जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम साबित होंगे।