Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के किसानों को दिन में भी मिलेगी पर्याप्त बिजली, CM भजनलाल ने किया बड़ा ऐलान

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: CM भजनलाल ने की पावर सप्लाई की समीक्षा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) सभी वर्गों के लोगों का पूरा ध्यान रखते हैं। राजस्थान के किसानों की भलाई के लिए भी मुख्यमंत्री भजनलाल (Bhajanlal Sarkar) समय समय पर बड़े फैसले भी लेते रहते हैं। इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने किसानों को हर हाल में साल 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान के पशुपालकों की चमकेगी किस्मत, भजनलाल सरकार ने शुरू की विशेष योजना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हर घर-हर खेत बिजली निर्बाध रूप से उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को साल 2027 तक दिन में बिजली (Electricity) उपलब्ध करवाने और औद्योगिक क्षेत्र के लिए सुचारू बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ तेजी से काम कर रही है। सीएम ने निर्देश दिया कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विद्युत उत्पादन (Power Generation) से लेकर प्रसारण एवं वितरण तंत्र का दूरदर्शिता के साथ सुदृढ़ीकरण किया जाए।

आपको बता दें कि सीएम शर्मा (CM Sharma) ने मुख्यमंत्री आवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पीक डिमांड अवधि में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखा जाए जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

Pic Social Media

बिजली उत्पादन की सभी यूनिट्स का संचालन हो सुनिश्चित-सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि बिजली उपलब्धता एवं मांग की समीक्षा करते हुए कहा कि रबी सीजन के दौरान किसानों को एवं फरवरी से अब तक की पीक डिमांड पर उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने विद्युत उत्पादन की सभी यूनिट्स के संचालन को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निकट भविष्य की मांग को देखते हुए उत्पादन के वैकल्पिक स्रोत तैयार किए जाएं।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, जानें क्या हुई बातचीत

सौर ऊर्जा लगाने के काम में लाई जाए तेजी

सीएम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर हाल में किसानों को साल 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार (Central Government) ने राज्य सरकार के अनुरोध पर पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 5 हजार मेगावाट का अतिरिक्त आवंटन किया। उन्होंने इस विषय में जीएसएस से स्थापित किए जाने वाले विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने बैटरी स्टोरेज सिस्टम को भी लागू किया जाए के संबंध में निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के लिए उत्पादन इकाइयों एवं प्रसारण तंत्रों का उचित रख-रखाव किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ट्रांसफार्मर्स की मरम्मत, देखभाल एवं उपयोग संबंधी प्रक्रिया में सुधार करते हुए समुचित प्रावधान किए जाने के निर्देश दिए।