Raipur

Raipur: पीएम मोदी ने CM Sai की चलाई योजनाओं की तारीफ की, ट्वीट कर लिखा-विकास के रास्ते पर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Raipur News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) द्वारा लिखित विशेष आलेख ‘बदलता बस्तर’ को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सराहा है। बता दें कि यह आलेख मंगलवार, 27 मई 2025 को इंडियन एक्सप्रेस के संपादकीय पेज पर प्रकाशित हुआ। पीएमओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी प्रशंसा करते हुए इसे साझा किया और कहा कि यह लेख सभी को पढ़ना चाहिए।

पीएमओ के ट्वीट में लिखा गया, ’40 साल तक बस्तर ने वामपंथी उग्रवाद की मार झेली। आज यह बदलाव के मुहाने पर खड़ा है। सीएम विष्णुदेव साय अपने आलेख में बताते हैं कि कैसे आदिवासी कल्याण, सुरक्षा और विकास के साथ छत्तीसगढ़ के लिए एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। एक नया बस्तर बनाया जा रहा है सम्मान, विकास और स्थायी शांति का बस्तर।’

ये भी पढ़ेंः Raipur में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

आलेख में बस्तर के बदलाव की कहानी

सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) ने अपने आलेख में बस्तर के बदलते स्वरूप को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि कैसे राज्य सरकार आदिवासी समुदायों के कल्याण, क्षेत्र में सुरक्षा स्थापित करने और समग्र विकास के माध्यम से बस्तर को एक नई पहचान दे रही है। यह आलेख बस्तर के अतीत में वामपंथी उग्रवाद की चुनौतियों और वर्तमान में शांति, सम्मान और विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों को दर्शाता है।

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

पीएमओ की सराहना

पीएमओ (PMO) द्वारा इस आलेख की सराहना से छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। यह लेख बस्तर में सकारात्मक बदलाव और राज्य सरकार की नीतियों को उजागर करता है, जो क्षेत्र को उग्रवाद के साये से निकालकर विकास और शांति की मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रही है।