Raipur

Raipur: CM विष्णुदेव साय ने शम्मी दुर्गम को दिया प्रधानमंत्री आवास की चाबी

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Raipur News: बीजापुर जिले के उसुर विकासखंड के करेगुट्टा पहाड़ी की तलहटी में स्थित गांव से उठी एक माँ की करुणा और कृतज्ञता। ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास की चाबी पाकर 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं।

ये भी पढे़ंः Raipur: CM साय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतागांव के समाधान शिविर मे हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चाबी लेते हुए उन्होंने स्नेहभरे हाथों से उनके गाल को छुआ, फिर अपने होंठों से उस हाथ को लगाया जैसे कोई माँ अपने बेटे को आशीर्वाद दे रही हो। यह दृश्य केवल एक पक्का घर मिलने की ख़ुशी नहीं, बल्कि शासन पर एक माँ का वात्सल्यपूर्ण विश्वास था।

ये भी पढे़ंः Raipur: CM विष्णु देव साय ने मानपुर ब्लॉक में सीतागांव के समाधान शिविर में की शिरकत