Railway: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
Railway: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक (Book Tickets Online) करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 2025 से टिकट बुकिंग के नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। इनमें लोअर बर्थ आवंटन, एडवांस रिजर्वेशन पीरियड और आधार लिंक्ड बुकिंग स्लॉट (Aadhaar Linked Booking Slots) जैसे अहम प्रावधान शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि इन कदमों से फेक बुकिंग, बॉट्स और एजेंटों की धांधली पर रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

फेक बुकिंग और एजेंटों की धांधली पर लगेगी लगाम
रेलवे (Railway) के अनुसार, यह कदम फर्जी बुकिंग, बॉट्स और एजेंटों की धांधली को रोकने के लिए उठाया गया है। सुबह का वह समय जब नई ट्रेन टिकटें खुलती हैं, सबसे ज्यादा डिमांड वाला स्लॉट माना जाता है। अब इस दौरान केवल असली यात्रियों को ही टिकट बुक करने की अनुमति होगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि अगर उन्होंने अब तक Aadhaar Linking नहीं की है, तो जल्द कर लें, वरना कंफर्म टिकट मिलने का मौका हाथ से निकल सकता है।
लोअर बर्थ के नियमों में बदलाव
रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों, 45 साल से अधिक आयु की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को लोअर बर्थ की प्राथमिकता देने का नियम बरकरार रखा है। हालांकि, यदि टिकट बुकिंग के समय लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं होती, तो पात्र यात्री को ऊपरी या मध्य बर्थ दी जाएगी। यात्रा के दौरान अगर कोई लोअर बर्थ खाली हो जाती है, तो टीटीई उसे पात्र यात्री को आवंटित कर सकेगा।

अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Online Ticket Booking) में एक नया विकल्प भी जोड़ा गया है, जिसके तहत यात्री यह चुन सकते हैं कि टिकट तभी बुक हो जब लोअर बर्थ उपलब्ध हो।
रात के समय सोने के नियम तय
रेलवे ने रिजर्व्ड कोचों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सोने का समय निर्धारित किया है। इस दौरान लोअर बर्थ वाले यात्री को ही अपनी सीट पर लेटने का अधिकार होगा, जबकि दिन में सभी यात्रियों को सीट शेयर करनी होगी। आरएसी टिकटधारकों को भी दिन के समय सीट शेयरिंग की सुविधा दी जाएगी।
अब 120 दिन नहीं, 60 दिन पहले तक ही बुक होगा टिकट
पहले यात्री यात्रा से 120 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह अवधि घटाकर 60 दिन कर दी गई है। रेलवे का कहना है कि इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी, टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और कैंसलेशन के मामलों में कमी आएगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आधार वेरिफिकेशन अब अनिवार्य
रेलवे ने सुबह 8 से 10 बजे तक के बुकिंग स्लॉट में आधार वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया है। इस दौरान केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से वेरीफाई है। बाकी यूजर्स 10 बजे के बाद सामान्य रूप से टिकट बुक कर पाएंगे। रेलवे के मुताबिक, यह समय सबसे ‘हाई डिमांड स्लॉट’ होता है, जिसमें पहले एजेंट और बॉट्स टिकटों की धांधली करते थे। अब यह सिस्टम और अधिक सुरक्षित होगा।
कैसे करें Aadhaar को IRCTC अकाउंट से लिंक?
- सबसे पहले www.irctc.co.in पर जाएं।
- लॉगिन करें और ‘Myprofile’ में जाएं।
- ‘Authenticate Aadhaar’ पर क्लिक करें।
- अपना Aadhaar नंबर या Virtual ID डालें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- ‘Submit’ पर क्लिक करें – आपका अकाउंट Aadhaar verified हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Malaysia: मलेशिया जाने वाले लोगों की चांदी, बड़ी टेंशन खत्म हुई
सुबह 8 से 10 बजे तक बुकिंग क्यों सीमित की गई?
IRCTC ने कहा कि इस समय अधिकतर लोकप्रिय ट्रेनों के रिजर्वेशन खुलते हैं, जिसके कारण बॉट्स और फर्जी अकाउंट बड़ी संख्या में टिकटें बुक कर लेते थे। अब आधार ऑथेंटिकेशन से प्रत्येक यूज़र की पहचान पक्की होगी और यह सुनिश्चित होगा कि टिकट असली यात्री के नाम पर ही बुक हो रही है। इससे फेक बुकिंग, ब्लैकिंग और एजेंटों की टिकट हेराफेरी पर रोक लगेगी।
Tatkal टिकट बुकिंग पर भी लागू होंगे नए नियम
1 जुलाई 2025 से रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए भी आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) अनिवार्य कर दिया है। अब केवल Aadhaar Verified यूजर्स ही IRCTC ऐप या वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। 15 जुलाई 2025 से टिकट बुकिंग के समय एक नया OTP Authentication सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि टिकट बुक करने वाला वही व्यक्ति है जिसका अकाउंट और आधार है।
ये भी पढ़ेंः Paytm: मिलेगा 100% कंफर्म टिकट! Paytm ने ला दिया शानदार ऐप
RailOne ऐप से बढ़ी डिजिटल सुविधा
रेलवे ने नया RailOne ऐप लॉन्च किया है, जो टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा संबंधी सभी सेवाओं को एक जगह उपलब्ध कराता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुक करते समय उपलब्ध डिजिटल विकल्पों का सही उपयोग करें, जिससे उनकी यात्रा और भी आसान और आरामदायक हो सके।
