Delhi Election: अरविंद केजरीवाल ने आज दाखिल किया नामांकन, निकाली पदयात्रा
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज का दिन नामांकन के नाम रहा। आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), बीजेपी और कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने अपना नामाकंन दाखिल किया। दिल्ली की सियासत में सबसे ज्यादा गहमा-गहमी नई दिल्ली सीट पर रही जहां आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नामांकन दाखिल किया।
ये भी पढ़ेंः Delhi: मैं झुग्गी वालों को उनका हक़ दिलवाकर रहूंगा: केजरीवाल
नामांकन से पहले केजरीवाल ने वाल्मीकि मंदिर (Valmiki Temple) जाकर पूजा की तो इसके बाद पदयात्रा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर तक पहुंचे। नामांकन से पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पदयात्रा के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन भी किया। पदयात्रा में यह देने की कोशिश थी कि जनता का समर्थन आप के साथ है।
बीजेपी पर केजरीवाल का निशाना
नामांकन के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी यानी BJP पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों से अपील है कि काम के नाम पर वोट कीजिए। एक तरफ काम करने वाली पार्टी है दूसरी तरफ गालियां देने वाली पार्टी है। गालियां देने से लाभ नहीं होता है, तरक्की नहीं होती है। हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी सिर्फ गालियां दे रही है। उनके पास न सीएम है, और न ही कोई विजन और न नैरिटिव है। अगले पांच साल क्या करेंगे ये भी उनके पास जवाब नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों का किया ऐलान

नामांकन से पहले क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
आपको बता दें कि नई दिल्ली सीट (New Delhi Seat) से नामांकन दाखिल करने से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे साथ भगवान का आशीर्वाद है। चुनाव परिणाम अच्छे आएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। पूरे दिल्ली के कोने-कोने से माताएं-बहनें आज आई हुईं हैं। ये सभी मेरे साथ नामाकंन फाइल करने जाएंगी। बाकी महिलाएं भी हमें आशीर्वाद दें। केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग जहां-जहां पर हैं, वहीं से शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेंजे। साल 2020 के चुनाव में जो ऐतिहासिक जीत हुई थी वैसी ही इस बार हो।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
केजरीवाल की पदयात्रा की देखिए भीड़
BJP के परवेश वर्मा ने भरा नामांकन
नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार परवेश वर्मा ने भी आज नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि आप प्रमुख के खिलाफ बीजेपी ने परवेश वर्मा को टिकट दिया है। दिल्ली की यह सीट काफी हॉट सीट मानी जाती है। यहां मुकाबला त्रिकोणिय देखने को मिलेगा। कांग्रेस से यहां संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं।
