Punjab की मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के विकास के लिए पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ भी काम कर रही है।
Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के विकास के लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) केंद्र सरकार के साथ भी काम कर रही है। इसी के अनुसार हाल ही में पंजाब से ‘आप’ पार्टी के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी (MP Vikramjit Singh Sahni) ने बताया कि पिछले 3 साल में पंजाब को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से 22,160 करोड़ रुपये की 38 हाइवे प्रोजेक्ट मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann ने कहा- केंद्र सरकार अपनी ‘हठ छोड़कर MSP पर किसानों से करें बात’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
रीजनल ट्रेड और विकास को बढ़ावा देने में करेंगे मदद
सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी (MP Vikramjit Singh Sahni) ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उनके द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मंत्रालय ने पिछले 3 साल में पंजाब को 825 किलोमीटर की लंबाई वाली 38 हाईवे प्रोजेक्ट के लिए 22,160 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इन प्रोजेक्ट में दिल्ली-अमृतसर-कटरा (DAK) एक्सप्रेसवे और अमृतसर-बठिंडा राजमार्ग जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं, जो रीजनल ट्रेड और विकास को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।

42 प्रोजेक्ट्स की निर्माण प्रगति औसत 48 प्रतिशत
सांसद विक्रमजीत साहनी (MP Vikramjit Sahni) ने यह भी कहा कि पहले छोड़ी गई 4 प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट को राज्य के 80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण के दावों के आधार पर फिर से निविदा दी जा रही है। साथ ही पंजाब में चल रही परियोजनाओं की निर्माण प्रगति में देरी पर भी चिंता व्यक्त की, पंजाब में चल रही 42 प्रोजेक्ट्स की निर्माण प्रगति औसत 48 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, नए साल से पहले जारी किए अहम निर्देश
प्रोजेक्ट्स के काम आई तेजी: सांसद डॉ. साहनी
सांसद डॉ. साहनी ने केंद्रीय मंत्रालय से प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम करने और समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि लागत भी न बढ़े और लोगों की परेशानियों को भी ध्यान में रखा जाए। डॉ. साहनी ने यह भी कहा कि 38 प्रोजेक्ट्स में से 11017 करोड़ रुपये की 17 प्रोजेक्ट्स को 2024-25 की वार्षिक योजना में शामिल किया गया है।
