Punjab: मान सरकार की नई रणनीति, स्कूलों और ब्लैक स्पॉट्स पर ट्रैफिक नियंत्रण होगा मजबूत
Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि भगवंत सिंह मान सरकर पंजाब के शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) को हल करने के लिए लगातार काम कर रही है। मान सरकार के इन प्रयासों से लोगों को परेशानी नहीं हो रही है साथ ही जाम में न फंसने से उनका समय भी बच रहा है। इसी क्रम में शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) तत्काल प्रभाव से लुधियाना में 140 अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों (Extra Traffic Policemen) की तैनाती की है। गुरुवार को पुलिस लाइन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (MP Sanjeev Arora) ने कहा कि इस तैनाती के साथ ही शहर में यातायात पुलिसकर्मियों की कुल संख्या लगभग 300 हो गई है। उन्होंने विश्वास जाहिर किया है कि इस तैनाती से यातायात प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार होगा और सड़कों की स्थिति में सुधार होगा।
ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार का एक्शन मोड, अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कई कॉलोनियां ध्वस्त
संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) और डीजीपी पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) से लुधियाना में अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया था। 140 कर्मियों को मंजूरी सीएम भगवंत सिंह मान ने दे दी है और उन्हें तैनात भी कर दिया है। राज्यसभा सांसद ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह संख्या शहर की यातायात संबंधी मुश्किलों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त है। नए नियुक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी यहां पहुंचे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सांसद अरोड़ा ने सीआईआई और दूसरे औद्योगिक संगठनों के योगदान का भी उल्लेख किया, जिन्होंने स्थानीय पुलिस को 22 पीसीआर वाहन प्रदान किए हैं। राज्यसभा सांसद ने उम्मीद जाहिर की है कि जल्द ही एक दर्जन अतिरिक्त पीसीआर वाहन दिए जाएंगे, जिससे शहर भर में गश्त और यातायात प्रबंधन में और सुधार होगा। अरोड़ा ने अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती को मंजूरी देने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव का आभार व्यक्त किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी रूपिंदर सिंह, एडीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल और एसीपी ट्रैफिक जतिन बांसल भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने सौंपे 951 E.T.T. शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, अध्यापकों को लेकर कही बड़ी बात
खत्म होगी जाम की समस्या
आपको बता दें कि सांसद अरोड़ा ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने लुधियाना में दुर्घटना की आशंका वाले 70 ब्लैक स्पॉट की पहचान की है। इसके साथ ही 67 ऐसे इलाके भी हैं, जहां पहले कोई ट्रैफिक कर्मी तैनात नहीं थे। नई तैनाती के साथ, इन स्थानों पर अब समर्पित ट्रैफिक प्रबंधन कर्मी होंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के पास ट्रैफिक जाम एक पुराना मुद्दा रहा है, खासकर खुलने और बंद होने के समय। अधिकारियों ने 10 स्कूलों की लिस्ट बनाई है, जहां ट्रैफिक जाम एक बड़ी चिंता का विषय है। नए तैनात कर्मियों को ट्रैफिक प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए इन संस्थानों के बाहर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल अधिकारी सुचारू वाहन आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक समस्या से संबंधित शिकायत के लिए, निवासी टोल-फ्री नंबर 112 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
