AAP Meeting

AAP Meeting: AAP पार्टी में बड़ा बदलाव..दिल्ली से लेकर पंजाब तक किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

TOP स्टोरी दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब राजनीति
Spread the love

AAP Meeting: AAP में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

AAP Meeting: आम आदमी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आप ने अपने संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) दिल्ली-पंजाब, हरियाणा और गुजरात के बाद अन्य राज्यों में भी अपने संगठन का विस्तार करने पर काम शुरू कर दी है। इसी को लेकर आज आम आदमी पार्टी की सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने निर्देश पर पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) को दिल्ली में पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि अभी तक पूर्व मंत्री गोपाल राय दिल्ली में आप के अध्यक्ष थे। अब आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया है। आपको बता दें कि आज आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: MCD के 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, AAP प्रमुख केजरीवाल ने दिया बड़ा तोहफा

मनीष सिसोदिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने सबसे अहम राज्य पंजाब की जिम्मेदारी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को दी है। मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। सत्येंद्र जैन को सह-प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ का प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को बनाया गया है। गोवा का प्रभारी पंकज गुप्ता को बनाया गया। पार्टी के इन फैसलों से साफ है कि पंजाब के साथ-साथ गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पार्टी संगठन को मजबूत करेगी और बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को बड़ी चुनौती देगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) का परिणाम आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थी। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन महासचिव संदीप पाठक, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय (Gopal Rai) पूर्व सीएम आतिशी, विधायक इमरान हुसैन, पंकज गुप्ता, सांसद एनडी गुप्ता और राघव चड्ढा मौजूद रहे।

ये भी पढे़ंः Delhi-Meerut Expressway: अगले एक हफ्ते तक दिल्ली से मेरठ जाने वाले सावधान!

जम्मू-कश्मीर की कमान मेहराज़ मलिक को

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने जम्मू कश्मीर में मेहराज़ मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वो प्रदेश में आप के इकलौते और पहले विधायक हैं। आम आदमी पार्टी ने ये बड़ा बदलाव ऐसे समय में किया है जब उसे हाल ही में उसे दिल्ली चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं मिला है। अब आम आदमी पार्टी की केवल पंजाब में सरकार है। ऐसे में मनीष सिसोदिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही सिसोदिया पंजाब में एक्टिव हैं। हाल ही में अरविंद केजरीवाल भी पंजाब के दौरे पर गए. वहां से लौटने के बाद पार्टी ने छह बड़े बदलाव किए हैं।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की लगभग आधी आबादी ने हमें (आप) वोट दिया था। हमें इन वोटर्स के साथ उन लोगों का भी ध्यान रखना है, जिन्होंने यह सोचकर बीजेपी को वोट दिया था कि हमें 2500 रुपये मिलेंगे और गैस सिलेंडर मिलेगा। हम पार्टी को मजबूत करेंगे और मेरा मानना है कि हारने के बाद संगठन का निर्माण करना सबसे आसान होता है। जो पार्टी की हार के समय भी आपके साथ रहता है, वह खरा सोना होता है।