Punjab News: पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।
Punjab News: पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। तरनतारन (Tarntaran) से तीन बार विधायक रह चुके और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व नेता हरमीत सिंह संधू (Harmeet Singh Sandhu) ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। बता दें कि चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने AAP की सदस्यता ग्रहण की।
‘आप’ पंजाब (AAP Punjab) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व अकाली विधायक हरमीत सिंह संधू ने सीएम भगवंत मान के नेतृत्व और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में AAP में शामिल हुए। हम पार्टी परिवार में उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।’
ये भी पढ़ेंः Punjab News: नशे का कहर ढाकर युवाओं की नस्लकुशी करने वालों पर कोई रहम नहीं होगा”: CM भगवंत सिंह मान

संधू का राजनीतिक सफर
हरमीत सिंह संधू (Harmeet Singh Sandhu) ने दिसंबर 2024 में शिरोमणि अकाली दल (SAD) से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले, वे 2002 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में और 2007 व 2012 में अकाली दल के टिकट पर तरनतारन से विधायक चुने गए थे। संधू अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी माने जाते थे।
उपचुनाव के लिए रणनीति
AAP ने तरनतारन सीट के लिए संधू की उम्मीदवारी पर विचार करने से पहले एक निजी कंपनी से सर्वे करवाया, जिसमें संधू की जीत की संभावना मजबूत पाई गई। पार्टी इस सीट पर अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए उपचुनाव की तैयारियों में जुटी है। संधू का मजबूत स्थानीय जनाधार और राजनीतिक अनुभव AAP के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
AAP की रणनीति
AAP पंजाब में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए सक्रिय है। संधू का पार्टी में शामिल होना इस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि संधू के अनुभव और लोकप्रियता से तरनतारन में जीत हासिल की जा सकती है।
