Punjab

Punjab: शिक्षा मंत्री बैंस ने विरोधी दलों पर साधा निशाना, बोले कांग्रेस-बीजेपी ने सिर्फ वादे किए, हमने काम किया

पंजाब
Spread the love

Punjab: 75 साल में नहीं बने टॉयलेट, अब नेम प्लेट से परेशानी, हरजोत बैंस का विपक्ष पर हमला

Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Education Minister Harjot Singh Bains) ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस, अकाली दल (Akali Dal) और बीजेपी नेताओं को स्कूल में टॉयलेट निर्माण के बाद शिलान्यास पर हो रही राजनीति का जवाब दिया है। पंजाब के रूपनगर में स्कूल में पहुंचे मंत्री बैंस ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी ये पार्टियां पंजाब के स्कूलों में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं करा सकीं। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार पंजाब में बनी, उस समय पंजाब के 3000 से ज्यादा स्कूलों में बच्चों के लिए बाथरूम नहीं थे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज, अब एंटी-ड्रोन सिस्टम से होगी निगरानी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मंत्री हरजोत बैंस (Minister Harjot Bains) ने कहा कि आज विपक्ष स्कूलों में टॉयलेट की दीवारों पर लगी नेम प्लेट पर सवाल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें शर्म तब नहीं आई जब बेटियां खुले में शौच जाने को मजबूर थीं, और शौचालय की कमी के कारण स्कूल छोड़ रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस (Congress) और बीजेपी नेताओं के बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ते हैं, वहां के टॉयलेट में भी एसी लगे होते हैं, लेकिन जब बात गरीब के बच्चों की आती है तो इन्हें बाथरूम तक बनवाने की फुर्सत नहीं थी। इन पार्टियों ने सालों पंजाब के गरीबों का हक दबाने का काम किया है आज जब हमने उन्हें हक दिया, तो इन्हें जलन हो रही है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, शहीद SI चरणजीत के परिवार को 2 करोड़ की मदद का हुआ ऐलान

शिक्षा मंत्री बैंस ने हमला बोलते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी मिलकर 75 साल में नहीं कर पाए, वह काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने तीन ही साल के अंदर कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि ये नेम प्लेट नहीं, बल्कि पंजाब की सियासी विफलता की यादगार हैं। इन्हें देखकर लोगों को पता चलेगा कि किसने काम किया और किसने सिर्फ वादे किए।