Punjab: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया आदेश, अब करना होगा ये जरूरी काम…
Punjab News: पंजाब की मान सरकार काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन ले रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली सरकार काम में लापरवाही करने वाले लोगों को लेकर अब नया आदेश जारी की है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर परिवहन विभाग (Transport Department) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपने विभाग के कर्मचारियों की हाजिरी को ऑनलाइन कर दिया है। अब विभाग के सभी कर्मचारी दिन में 2 बार अपनी हाजिरी ऑनलाइन (Attendance Online) लगाना सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढे़ंः Punjab: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में मान सरकार, ड्यूटी में लापरवाही करने पर ये अधिकारी हुए निलंबित

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पुरानी प्रणाली के तहत रजिस्टरों में हाजिरी दर्ज होती थी। परिवहन विभाग के अधीन और एस.डी.एम. ऑफिस में काम करने वाले नियमित, आउटसोर्स, अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी, लैब अटेंडेंट सहित सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन हाजिरी लगाने का प्रशिक्षण दिया गया है जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि परिवहन विभाग (Transport Department) के सभी कर्मचारियों की हाजिरी एम सेवा ऐप पर ऑनलाइन लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज से सभी कार्यालयों और क्षेत्रीय दफ्तरों के कर्मचारी अपनी हाजिरी इस ऐप पर लगाना शुरू कर चुके हैं। मंत्री भुल्लर ने आगे जानकारी दी कि सभी कर्मचारियों के लिए एम सेवा लॉगिन तैयार कर दिए गए हैं और उन्हें उपयोग संबंधी गाइड भी दे दी गई है, जिसके बाद यह ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली शुरू की गई है।
ये भी पढे़ंः Punjab: एक्शन मोड में मान सरकार, सीमावर्ती इलाकों में स्कूल सुधारों की पड़ताल करने पहुंचे मंत्री बैंस
परिवहन मंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि कोई भी कर्मचारी घर बैठे ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा सकेगा, क्योंकि इसमें जीओ-फेंसिंग के साथ-साथ लॉन्गीट्यूड और लैटीट्यूड सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है, जिससे हाजिरी लगाते समय कर्मचारी की लोकेशन ऑफिस के पास ही दर्शाई जाएगी।
मंत्री भुल्लर ने बताया कि अगर किसी कर्मचारी को कार्यालय से बाहर किसी कार्य के लिए जाना होगा, तो संबंधित कर्मचारी मोबाइल के जरिए से अपनी लोकेशन साझा करेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से जहां विभाग की कार्यकुशलता बढ़ेगी, वहीं आम जनता की समस्याएं और शिकायतें भी प्रभावी रूप से हल होंगी।
