CM Mann के नेतृत्व में Punjab के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम पहलों की शुरुआत की है।
Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों (Students) के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब के उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) ने राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम पहलों की शुरुआत की है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: सरकार ने लोहड़ी बंपर की इनामी राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की: Harpal Cheema

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि इन पहलों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को करियर-उन्मुख पाठ्यक्रमों, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि बजट में व्यवसाय और कौशल आधारित कार्यक्रमों के लिए 3.25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य सरकारी कॉलेजों के छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करना है, ताकि वे समय के साथ प्रासंगिक बने रहें।
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार ने राज्य की अनुसूचित जातियों, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए किए बड़े काम
मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने बताया कि करियर और काउंसलिंग से जुड़ी यह योजना सरकारी कॉलेजों के छात्रों को करियर मार्गदर्शन और काउंसलिंग प्रदान करने के लिए बनाई गई है, जिसके लिए 3.25 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
वहीं, इंडस्ट्रियल विजिट एंड एक्सपोजर स्कीम (Industrial Visit and Exposure Scheme) के लिए बजट में 2 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसके तहत छात्रों को विभिन्न उद्योगों से परिचित कराकर भविष्य के रोजगार के लिए तैयार किया जाता है। इस योजना के तहत 33.44 लाख रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
