Punjab: जालंधर में AAP का ‘संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ’ पर हल्लाबोल

चुनाव 2024 पंजाब

Punjab News: पंजाब के जालंधर में आप का ‘संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ’ का नारा दिया है। पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में रविवार सुबह करीब 12 बजे आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की लीडरशिप केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ प्रदर्शन किया। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः पंजाब-चंडीगढ़ में एक दिन वोटिंग..जानिए आंकडों का गणित क्या कहता है?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इस प्रदर्शन में आप नेताओं ने केंद्र सरकार (Central government) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और कहा- केंद्र सरकार भारत के संविधान को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि आज बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर (Bhim Rao Ambedkar) की जयंती है। आप ने प्रमुख तौर पर आज ही के दिन केंद्र सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। मंत्री बलकार सिंह ने कहा- पार्टी ने देश के संविधान और प्रभुता को बचाने के लिए आज के दिन प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

जिससे लोगों को पता चल सके कि केंद्र सरकार कैसे तानाशाही कर रही है। आप आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी (BJP) में शामिल हुए नेता समझ रहे हैं कि वह आप को तोड़ देंगे। मगर उन्हें ये नहीं पता कि आप उनके जाने से ज्यादा मजबूत हुई है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः AAP आदमी पार्टी जालंधर सीट से इस नेता को दे सकती है टिकट..कयासों का बाजार गर्म

मंत्री बलकार सिंह और एमएलए रमन अरोड़ा, एमएलए डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सहित अन्य नेता पहुंचे थे। ये प्रदर्शन श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) पर किया जा रहा है। इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने ‘संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ’ का नारा दिया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम

बता दें कि आप के प्रदर्शन को देखते हुए सिटी पुलिस (Police) सुबह से ही सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने श्री राम चौक के आसपास एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहीं, ट्रैफिक डिस्टरबेंस को लेकर भी पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। जिससे आम लोगों को परेशानी न हो।