सीएम मान ने कहा- ‘हमेशा प्रेरित करती रहेगी शहीदों की शहादत’
Punjab News: हर साल 23 मार्च को पूरे देश में शहीद दिवस (Martyr’s Day) मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान क्रांतिकारी भगत सिंह (Bhagat Singh), राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश सरकार द्वारा 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी। इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने भी इन महान क्रांतिकारियों को याद किया और उनकी शहादत को नमन किया।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा मान सरकार का बजट, 26 मार्च को होंगे बड़े ऐलान

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
CM भगवंत मान ने किया नमन
पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने शहीद दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया X पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की महान शहादत को हम नमन करते हैं। हमारे अदम्य योद्धाओं ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूमा और हंसते-हंसते शहादत का रस पीया। ये महान शहादतें हमारी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। इंकलाब जिंदाबाद!’
शहीद दिवस का ऐतिहासिक महत्व
शहीद दिवस का महत्व भगत सिंह (Bhagat Singh), राजगुरु और सुखदेव की वीरता और बलिदान से जुड़ा है। 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने इन तीनों क्रांतिकारियों को लाहौर जेल में फांसी दे दी थी। इन्हें ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जे.पी. सॉन्डर्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनकी शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और लाखों युवाओं को प्रेरित किया।
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, पंजाब में न्यूनतम मजदूरी जल्द होगी दोगुनी
शहीद दिवस (Martyr’s Day) के मौके पर पूरा देश भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद करता है। इन महान क्रांतिकारियों की शहादत ने भारत की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी और युवाओं को प्रेरित किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी इन वीर सपूतों को नमन करते हुए उनकी देशभक्ति को सलाम किया है।
