Punjab IG परमपाल सिंह उमरानंगल ने की कार्रवाई की निगरानी
Punjab News: पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में पुलिस द्वारा प्रदेशभर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया जा रहा है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मकसद नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना है। इसी के तहत गुरदासपुर जिले के नशे के लिए कुख्यात मोहल्ला इस्लामाबाद में एक बार फिर पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन किया। इस दौरान पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी ली गई। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab News: मनरेगा श्रमिकों को B.O.C. वेलफेयर बोर्ड में शामिल करने की योजना: Tarunpreet Sond

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
गुरदासपुर में चलाए गए इस सर्च अभियान में विशेष रूप से आई.जी. परमपाल सिंह उमरानंगल मौजूद रहे। वहीं, इस ऑपरेशन की अगुआई खुद जिला पुलिस अधीक्षक (SSP) आदित्य ने की। इससे पहले गुरदासपुर के हनुमान चौक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आई.जी. उमरानंगल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च से ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान शुरू किया था, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष मुहिम के तहत अब तक बड़ी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में ड्रग्स व नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
नशा तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई
आई.जी. ने कहा कि कई नशा तस्कर पंजाब छोड़कर अन्य राज्यों में भाग चुके हैं, लेकिन पुलिस की टीमें लगातार उन पर नजर रखे हुए हैं। यदि ये तस्कर जल्द ही कानून के हवाले नहीं होते तो उनकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विशेष अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा और उसके बाद एक नई रणनीति के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।
पुलिस अधीक्षक आदित्य ने कहा कि पुलिस विभाग ने नशे के लिए बदनाम गांवों और इलाकों की पहचान कर ली है और नशा तस्करों की सूची भी तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस ऐसे इलाकों में लगातार छापेमारी करेगी और तस्करों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि जब तक नशे से समाज को पूरी तरह मुक्ति नहीं मिल जाती, तब तक पुलिस इस अभियान को जारी रखेगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल पर सवाल उठाने का विरोध
सीएम भगवंत मान ने भी हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार पंजाब को ‘ड्रग-फ्री’ बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे नशा तस्करों की पहचान कर पुलिस को जानकारी दें, जिससे इस जघन्य अपराध को खत्म किया जा सके।
