Punjab News

Punjab News: पंजाब में योग्यता के आधार पर नौकरी..3 साल में 50 हजार लोगों को मिला रोजगार

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब में ही युवाओं को मिल रही है नौकरी, 3 साल में हजारों लोगों को मिली नौकरी

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं के लिए बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब में उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के लगातार विकास कार्य कर रही है। सीएम मान ने कहा कि आज पंजाब के युवाओं को पंजाब में ही रोजगार मिल रहा है जिस वजह से पंजाब (Punjab) के युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में आते ही प्रदेश की सेवा करने की कसम उठाई थी और पिछले तीन साल से वे लगातार पंजाब के लोगों की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब (Punjab) में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा मिल रही है। लोगों को सस्ता व अच्छा उपचार मिल रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रयास और तेज़: Tarunpreet Sond

Pic Social Media

हमारे सभी नेता जमीन से जुड़े हुए-सीएम मान

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने इस दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता जमीन से उभरे हुए नेता हैं। कोई भी ऐसा नहीं है, जिनके घरवाले मंत्री या बड़े नेता रहे हैं। पंजाब में व्यापारियों का विश्वास जीतने में हमारी सरकार सफल हुई है। 3 साल में हम 50000 से ज्यादा नौकरी देने में कामयाब हुए। इस नौकरी के लिए किसी को भी एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा। यह सब मेरिट के आधार पर नौकरियां मिली हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कांग्रेस पर किया पलटवार

पंजाब में कांग्रेस नेता बाजवा पर पलटवार करते हुए सीएम मान ने कहा कि आप पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक मत गिनो, दिल्ली में अपने विधायकों को गिन लो। पंजाब में ड्रग्स (Drugs) को समाप्त करने के लिए काम हो रहा है। आम आदमी पार्टी के किसी भी विधायकों के बीच में कोई नाराजगी नहीं है। कांग्रेस का कल्चर है उसमें नेता इधर-उधर होते रहते हैं। आम आदमी पार्टी में ऐसा कोई कल्चर नहीं है। हर प्रदेश के पास अपना स्थिति होती है। पंजाब में स्कूल मोहल्ला क्लीनिक डिस्पेंसरी बनाने के लिए पर्याप्त जगह है।

ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार का दिव्यांगजन कल्याण अभियान जारी, UDID कार्ड बनाने में बरनाला अव्वल

दिल्ली चुनाव में को लेकर कही ये बात

हम वहां काम कर सकते हैं वहां काम करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पैसे और पुलिस का प्रयोग किया। चुनाव को निष्पक्ष नहीं होने दिया। पुलिस ने भी उनकी सहायता की। बार-बार इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई। लेकिन हमारी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साल 2014 से पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। लेकिन कभी भी बीजेपी की तरह किसी के पर्चे को खारिज नहीं करवाया पुलिस का इस्तेमाल नहीं किया।