vijay-manohar-tiwari-became-the-vice-chancellor-of-makhanlal-university

Bhopal: MCU के नए ‘कुलगुरु’ से मिलिए..CM मोहन यादव ने लगाई मुहर

TV दिल्ली NCR
Spread the love

Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में नए कुलगुरु की नियुक्ति हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी को माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान सौंप दी गई है। प्रो. केजी सुरेश के बाद खाली हुए इस पद पर सीएम मोहन यादव ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के उपसचिव डॉ. कैलाश बुंदेला ने आदेश आदेश जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Arnab Goswami: रिपब्लिक टीवी के बॉस अर्नब गोस्वामी को लेकर बड़ी ख़बर

दरअसल, एमसीयू का कुलगुरु बनने के लिए विजय मनोहर तिवारी समेत देश व प्रदेश की 86 शख्सियतों ने आवेदन किया था. ये सब अपने-अपने क्षेत्र में महारती थे, लेकिन इनमें से केवल 4 नामों को 3 सदस्यीय कमेटी ने सलेक्ट किया था. इसके बाद इन चारों उम्मीदवारों की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ चर्चा हुई. सीएम ने विजय मनोहर तिवारी के पत्रकारिता में किए गए कार्यों और सूचना आयुक्त में रहते हुए उनके अनुभवों को देखते हुए एमसीयू के कुलगुरु के लिए उनके नाम पर मुहर लगा दी.

4 साल रहेगा कुलगुरु का कार्यकाल

एमसीयू के नए कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक कई प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे चुके हैं. अब एमसीयू के नए कुलगुरु के रूप में उन्हें 11 फरवरी 2025 से नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं. विजय मनोहर तिवारी का कार्यकाल 4 साल तक रहेगा. बता दें कि एमसीयू में कुलगुरु का पद लंबे समय से खाली था. नए कुलगुरु की नियुक्ति के लिए जरुरी प्रक्रियाएं सरकार ने एक महीने पहले ही पूरी कर ली थी.

ख़बरी मीडिया की तरफ से माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी जी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।