Punjab

Punjab News: बुद्धा दरिया की सफाई हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकताः Dr. Ravjot Singh

पंजाब
Spread the love

इंडस्ट्री के गंदे पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बुद्धा दरिया में सीधे जाने से रोकने के लिए उचित कार्रवाई अमल में लाने के अधिकारियों को निर्देश

Punjab News: स्थानीय सरकारों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने म्यूनिसिपल भवन में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बुद्धा दरिया को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए तत्काल उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के गंदे पानी की निकासी पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए ताकि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यक्षमता प्रभावित न हो।
ये भी पढ़ेः Punjab News: मान सरकार ने प्रवासी नागरिकों के लिए लॉन्च किया नया WhatsApp नंबर

बैठक के दौरान स्थानीय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि बुद्धा दरिया को प्रदूषित करने वाली किसी भी इंडस्ट्री या व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आदेश दिया कि जो फैक्टरियां या यूनिट्स नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक जॉइंट टीम का गठन करे, जिसमें नगर निगम लुधियाणा के अधिकारी भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह जॉइंट टीम रोजाना जांचेगी कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट किस समय प्रदूषित हो रहा है और इसे प्रदूषित करने वाले स्रोत कौन से हैं। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस मुहिम की सफलता के लिए सरकार, प्रशासन और जनता को मिलकर काम करना होगा।

ये भी पढ़ेः Punjab सरकार की पहल.. वृद्ध आश्रमों के लिए 4.21 करोड़ की ग्रांट जारी की

इस मौके पर बैठक में स्थानीय सरकारों विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग के प्रबंधकीय सचिव प्रियंका भारती, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल सिंह, स्थानीय सरकारों विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खहिरा, पी.एम.आई.डी.सी के सी.ई.ओ. दीपती उप्पल के अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।