UP News

UP News: वाराणसी में सीएम योगी ने बांटे चेक और प्रमाण पत्र, फूड कार्ट लॉन्च कर बढ़ाया ODOP को बढ़ावा

उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वाराणसी के गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, प्रमाण पत्र और उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और “एक जनपद-एक व्यंजन” (ODOP) योजना के तहत फूड कार्ट का शुभारंभ भी किया।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती विशेष प्रदर्शनी

कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पर्यटन, समाज कल्याण, पंचायती राज, मत्स्य, एपीडा, खादी एवं ग्रामोद्योग सहित कई विभागों द्वारा विकास कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं के माध्यम से हुए बदलाव और लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शित किया गया।

बनारसी स्वाद ने खींचा ध्यान

“एक जनपद-एक व्यंजन” (ODOP) पहल के अंतर्गत बनारसी लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और बनारसी पान जैसे स्थानीय व्यंजनों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फूड कार्ट का उद्घाटन कर स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों को नई गति दी।

लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से सम्मानित करते हुए उन्हें स्वीकृति पत्र, वित्तीय सहायता, उपकरण और प्रमाण पत्र वितरित किए।

स्ट्रीट वेंडरों को मिले पथ विक्रय प्रमाण पत्र

  • प्रमिला देवी को पथ विक्रय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
  • राजू को पथ विक्रय प्रमाण पत्र मिला।
  • दीपक बरनवाल को भी पथ विक्रय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत आर्थिक सहायता

  • बेबी मौर्या को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
  • कन्हैया को व्यवसाय विस्तार के लिए क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया।

युवा उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

  • रोशनी कुमारी को 5 लाख रुपये का चेक मिला।
  • याशिका सिंह को 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

  • ललिता को सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र दिया गया।
  • खुशबू जायसवाल को भी सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में लोगों से किया संवाद

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विशेष चिकित्सा शिविर का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी ली।

बच्चों को बांटी चॉकलेट, लोगों को मिठाई

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को चॉकलेट वितरित की और आमजन को मिठाई बांटकर उनके साथ आत्मीय संवाद किया। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। स्ट्रीट वेंडर, महिला उद्यमी, युवा व्यवसायी और छोटे स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने में ऐसे लाभार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।