Punjab

Punjab: नए चुने गए राज्यसभा सदस्य रजिंदर गुप्ता ने केजरीवाल, CM मान और AAP नेतृत्व का किया धन्यवाद

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के प्रमुख उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता को पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद, रजिंदर गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पार्टी के पूरे वरिष्ठ नेतृत्व का दिल से धन्यवाद किया।

ये भी पढ़े: Punjab: स्पीकर द्वारा महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

पार्टी के भरोसे पर खरा उतरूंगा’

रजिंदर गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी की लोक-हितैषी नीतियों के अनुसार राज्यसभा के अंदर और बाहर अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।” उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जो उनके नामांकन पत्र दाखिल करने के समय भी मौजूद थे और इस चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुप्ता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार पंजाब के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। बता दे कि रजिंदर गुप्ता 16 अक्टूबर को राज्यसभा की खाली सीट के लिए निर्विरोध विजेता घोषित किए गए। आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें विधिवत रूप से अपना उम्मीदवार घोषित किया गया था।

ये भी पढ़े: Punjab: PTM पर सरकारी स्कूलों में माता-पिता की मानसिक स्वास्थ्य चेकअप! पंजाब शिक्षा विभाग की अनूठी पहल