Punjab

Punjab: प्रवासी पंजाबियों की 600 से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान: Kuldeep Dhaliwal

पंजाब राजनीति
Spread the love

मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा- हर महीने होगी नियमित एनआरआई मिलनी

Punjab News: एनआरआई मामलों के संबंध में पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित की जा रही ऑनलाइन मासिक एनआरआई मिलनियों (NRI Millennials) के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) ने जानकारी दी है कि अब तक की ऑनलाइन एनआरआई मिलनियों के माध्यम से 600 से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि रविवार को अमृतसर में छठी मासिक ऑनलाइन एनआरआई मिलनी (Online NRI Meeting) का आयोजन किया गया, जिसमें दुनिया भर से प्रवासी पंजाबियों द्वारा भेजी गईं कुल 123 शिकायतों पर चर्चा हुई। मंत्री धालीवाल ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं को त्वरित और पारदर्शी तरीके से हल करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन ऑनलाइन मिलनियों (Online Meetups) को हर महीने नियमित रूप से आयोजित कर रही है, और जून में होने वाली अगली मिलनी से पहले सभी प्राप्त शिकायतों का निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है।

51 मामले अदालतों में लंबित

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) ने कहा कि बीते छह महीनों में कुल 658 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 51 मामले अदालती प्रक्रिया के कारण अभी भी लंबित हैं। उन्होंने प्रवासी पंजाबियों से अपील की कि वे इन ऑनलाइन बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी समस्याएं खुलकर साझा करें। मंत्री धालीवाल ने कहा, ‘एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं का समाधान करना मेरे लिए गर्व और संतोष की बात है। सरकार पूरी तरह से उनके साथ है।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann की पहल, गरीब परिवारों की बेटियों को शादी के लिए मिल रही है आर्थिक मदद

इस छठी एनआरआई ऑनलाइन मिलनी (NRI Online Meeting) में डीआईजी एनआरआई मामलों राजपाल सिंह संधू, एआईजी जगजीत सिंह वालिया, एआईजी एनआरआई विंग अजिंदर सिंह, ज़िला माल अधिकारी नवकीरत सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।