Punjab

Punjab: मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, योजनाओं का लिया जायजा

पंजाब
Spread the love

Punjab मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, दिए जरूरी दिशा निर्देश

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) राज्य के कमजोर वर्ग के विकास के लिए लगातार योजना चलाकर उनकी मदद कर रहे हैं। हाल ही में पंजाब (Punjab) की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने चंडीगढ़ (Chandigarh) में विभाग के अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ने उन सभी कल्याणकारी योजनाओं और पहलों के काम की समीक्षा की, जो विभाग द्वारा चलाई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: लुधियाना को जल्द मिलेगा नया मेयर, AAP को मिला बहुमत, 3 पार्षद हुए आप में शामिल

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कल्याणकारी योजनाओं की मंत्री डॉ. कौर ने की समीक्षा

इस मीटिंग में मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने विभाग के अधिकारियों के साथ की कार्यप्रणाली और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने विभाग के तहत कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी प्रदान की। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बैठक में अधिकारियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना,आदर्श ग्राम योजना, आशीर्वाद योजना, छात्रावास संबंधी योजनाओं और डॉ. अंबेडकर भवनों की इमारतों समेत कई प्रमुख योजनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि जिलों में डॉ. अंबेडकर भवनों का उपयोग जिम और लाइब्रेरी के लिए किया जाए, जिससे उसका लाभ जनता को मिल सके।

ये भी पढ़ेंः Punjab: केंद्र की कृषि पॉलिसी ड्राफ्ट पंजाब में हुई रद्द, मान सरकार ने भेजा अपना जवाब, पूछे कई सवाल

अधिकारियों को दिए जरूर निर्देश

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बैठक में जोर देते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यकों के सामाजिक और आर्थिक स्तर को सुधारने पर ध्यान देने को कहा है। मंत्री डॉ. कौर ने कहा कि इसके लिए स्वरोजगार कार्यक्रमों के तहत कम ब्याज दर पर लोन, एनबीसी योजना और एनएमडी कल्याण योजनाओं जैसी योजनाएं लागू की जा रही हैं। डॉ. कौन ने निर्देश दिए कि इन योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। राज्य के हर नागरिक को इन योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए जिससे वे पीछे न छूट जाएं।