Punjab

Punjab: मान सरकार का तोहफा.. 1 दिसंबर से बिना NOC के होगी रजिस्ट्री

पंजाब
Spread the love

Punjab के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्लॉटों के रजिस्ट्रेशन के लिए अब NOC की जरूरत नहीं होगी।

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्लॉटों के रजिस्ट्रेशन (Registration) के लिए अब NOC की जरूरत नहीं होगी। पंजाब की मान सरकार (Mann Government) प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों की आम समस्याओं पर भी पूरा ध्यान दे रही है। इसी के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्यवासियों को पारदर्शी, निर्विघ्न, भ्रष्टाचारमुक्त और सुविधाजनक सेवाएं देना प्राथमिकता दे रही है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab News: डिपो होल्डर्स को मान सरकार का बड़ा तोहफा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (Minister Hardeep Singh Mundian) कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार वायदे नहीं गारंटी देती है, जो हर हाल में पूरी की जा रही है। लंबे समय से बिना NOC के प्लॉट की रजिस्ट्री काम लटका पड़ा था, जिस संबंधी सरकार द्वारा कानून पास कर नोटिफिकेशन जारी किए गए। 500 गज तक के प्लॉट की बिना NOC रजिस्ट्री होगी। 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक 3 महीने के लिए यह प्रोसेस चालू रहेगा।

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भ्रष्टाचार: मंत्री मुंडियां

मंत्री हरदीप मुंडियां (Minister Hardeep Mundian) ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई दोषी पाया गया या शिकायत मिली, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता के लिए अपना मोबाइल नंबर (84276-90000) साझा किया, जिस पर विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की बुनियादी ईमानदार और कुशल प्रशासनिक सेवाएं देनी हैं।

ये भी पढ़ेः Harjot Bains ने पंजाब की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना की नींव रखी

मंत्री हरदीप मुंडिया (Minister Hardeep Mundian) के पास जलापूर्ति और सेनिटेशन विभाग भी है। इस पर उन्होंने कहा कि हर गांव वासी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। राज्य में 2174 करोड़ रुपये की लागत से नहरी जल आपूर्ति से जुड़े 15 प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं।