Punjab में 10 फरवरी को होगी मंत्रिमंडल की बैठक, किसानों और महिलाओं को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा
Punjab News: पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब कैबिनेट की बैठक 10 फरवरी को होने जा रही है। मान सरकार (Mann Government) अपनी कैबिनेट बैठक में महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। खबर सामने आ रही है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के परिणाम सामने आने के तुरंत बाद से ही पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सरकार एक्शन मोड में आ जाएगी। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने 10 फरवरी को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ (Chandigarh) में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मान सरकार इस बैठक में महिलाओं को 1 हजार रुपये आर्थिक सहायता पर निर्णय ले सकती है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में होगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के इन अधिकारियों को मान सरकार की चेतावनी, जारी हुआ सख्त आदेश

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इसके साथ ही पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कर्ज के जाल से बाहर निकालने की दिशा में नियुक्त किए वित्तीय सलाहकारों की तरफ से बनाए गए एक्शन प्लान की रिपोर्ट भी इस कैबिनेट बैठक में पेश की जा सकती है। कैबिनेट बैठक में नए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। यहां तक कि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में किसानों और केंद्र के बीच एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी सहित 16 प्रमुख मांगों को पूरा करने की मांग पर मान सरकार अपना पक्ष भी तैयार कर सकती है, क्योंकि साल 2024 फरवरी में किसानों के साथ हुई तीन दौर की बैठक में सीएम भगवंत सिंह मान खुद मध्यस्थ के तौर पर नजर आए थे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: आईआईएम-अहमदाबाद के विशेषज्ञों की टीम फरवरी में करेगी पंजाब का दौरा: Harjot Bains

ऐसे में एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे किसानों के पक्ष को सुनने के बाद कहीं न कहीं केंद्र सरकार मान सरकार से भी इस मुद्दे पर जमीनी रिपोर्ट मांग सकती है। पंजाब की कैबिनेट बैठक को लेकर मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की तरफ से सभी मंत्रियों और उनके विभाग के प्रमुखों को एजेंडे के लिए संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।
