Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, RTO दफ्तरों में दलालों की एंट्री पर लगेगा ब्रेक, लोगों को मिलेगी राहत

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब में भ्रष्टाचार पर मान सरकार का प्रहार, RTO दफ्तरों से हुई दलालों की छुट्टी

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान राज्य से भ्रष्टाचार और दलाली जैसी समस्याएं दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) भ्रष्टाचार (Corruption) और दलाली जैसी कामों में लिप्त अधिकारियों के लिए खिलाफ सख्त एक्शन भी लेते हैं। साथ ही समय समय पर अधिकारियों का तबादला भी करते रहते हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम रहे। इसी बीच मान सरकार (Mann Sarkar) ने एक और बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि मान सरकार ने सरकारी दफ्तरों में लोगों की परेशानी खत्म करने और दलालों के माध्यम से होने वाली लोगों की कथित लूट को पूरी तरह से रोकने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। मान सरकार के इस फैसले के तहत आरटीओ दफ्तरों (RTO Offices) में सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) लगाए दिए गए। इनके जरिए इन दफ्तरों पर सरकार की पैनी नजर रहेगी।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Punjab: CM मान ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो जासूसों को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही विजिलेंस की रेड के दौरान परिवहन विभाग (Transport Department) के कुछ एजेंटों और कर्मचारियों के साथ पूछताछ की गई थी। इससे पहले भी अक्सर यह मामले सामने आते रहे थे कि अलग-अलग आरटीओ दफ्तरों में दलालों का बोलबाला है। भले ही सरकार ने अलग-अलग काम करवाने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की हुई है। लेकिन इसके बाद भी ज्यादातर लोग दलालों के हाथों फंस जाते थे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के खेतों को सुखाकर किसी और को पानी नहीं दिया जा सकता- बरिंदर कुमार गोयल

इसके चलते परिवहन विभाग (Transport Department) के दफ्तरों में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई की गई थी और अब पंजाब सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक पंजाब भर के सभी आरटीओ ऑफिसों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। यह कैमरे मुख्य दरवाजे, ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट वाली जगह और ट्रैक पर लगाए गए हैं। इनकी निगरानी चंडीगढ़ हेड ऑफिस से होगी।
यह कैमरे ऑडियो-वीडियो विजुअल सिस्टम के साथ काम करेंगे। परिवहन विभाग (Transport Department) के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट अनिल कुमार ने जानकारी दी कि आरटीओ रणप्रीत सिंह के पास 2 जिलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर में तीन कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दफ्तर में कामों के लिए आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी और न ही यहां किसी दलाल को काम करने दिया जाएगा।